फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the name of getting a job a girl was called from Benga

प्रयागराज : नौकरी दिलाने के नाम पर युवती बंगाल से बुलाया, घर ले जाकर की छेड़छाड़

Sun, 04 Dec 2022 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Dec 2022 11:54 PM IST
सार

युवती पश्चिम बंगाल में दमदम की रहने वाली है। उसने बताया कि मार्च में वह अपने रिश्तेदार को फोन लगा रही थी। गलत नंबर डायल होने से फोन नैनी के जवाहर नगर, काजीपुर निवासी सिद्धांत यादव पुत्र राजेश यादव के पास चला गया। 

विज्ञापन
In the name of getting a job a girl was called from Benga
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पश्चिम बंगाल से बुलाकर युवती से छेड़छाड़ और विरोध पर धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना शिवकुटी की है। पीड़िता ने थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस अब तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। युवती पश्चिम बंगाल में दमदम की रहने वाली है। उसने बताया कि मार्च में वह अपने रिश्तेदार को फोन लगा रही थी। गलत नंबर डायल होने से फोन नैनी के जवाहर नगर, काजीपुर निवासी सिद्धांत यादव पुत्र राजेश यादव के पास चला गया। 

विज्ञापन



बाद में उससे उसकी दोस्ती हो गई और बातचीत का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद वह उससे मिलने की जिद करने लगा। बहुत मिन्नत करने पर वह प्रयागराज आकर उससे मिली। आरोप है कि इस दौरान उसने उसे नवंबर अंतिम सप्ताह में आने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उसे क्लर्क के पद पर नौकरी दिलवा देगा। 
विज्ञापन

21 नवंबर को आने पर आरोपी उसे एडीए कॉलोनी ले गया जहां वह रात भर रही।शैक्षिक दस्तावेज नहीं होने पर आरोपी ने उसे वापस भेज दिया और एक दिसंबर को आने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि एक दिसंबर को आने पर सुबह पांच बजे आरोपी उसे स्टेशन से लेकर पतंजलि स्कूल के पास गया। साथ ही एकांत का फायदा उठाकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। शिवकुटी एसओ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed