फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Allahabad News: In the hot sun and cold night, travelers will not have to wait under the open sky

Prayagraj News: तेज धूप और सर्द रात में यात्रियों को खुले आसमां के नीचे नहीं करना होगा इंतजार

Fri, 17 Jul 2020 05:02 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Allahabad News: In the hot sun and cold night, travelers will not have to wait under the open sky
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कुंभ मेला के पूर्व दारागंज स्थित टर्मिनल के रूप में विकसित हुए प्रयागराज संगम ( प्रयाग घाट) रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को मौसम की मार नहीं झेलनी होगी। यहां पांचो प्लेट फॉर्म पर रेलवे ने शेड लगाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा यहां रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री का निर्माण भी इस वर्ष के अंत तक हो जाएगा। 2019 में लगे कुंभ मेले के पूर्व ही उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधीन आने वाले प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया।
विज्ञापन


95 करोड़ रुपए की लागत से बने इस स्टेशन पर कुल 5 प्लेटफार्म के साथ वाशिंग लाइन एवं स्टेशन बिल्डिंग आदि का निर्माण किया गया। इतना ही नहीं प्रयाग जंक्शन से चलने वाली सभी ट्रेनें भी प्रयागराज संगम में शिफ्ट कर दी गई। मौजूदा समय यहां से गंगा गोमती, नौचंदी, हरिद्वार एक्सप्रेस समेत 17 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद से यहां ट्रेन संचालन बंद है। रेलवे द्वारा इस स्टेशन को टर्मिनल के रुप में विकसित करने के बाद यात्रियों को यहां सबसे ज्यादा परेशानी किसी भी प्लेटफार्म पर शेड ना होने की वजह से हो रही थी।
विज्ञापन


पांचों ही प्लेटफार्म पर शेड लगाने की तैयारी
दरअसल रेलवे ने यहां पांचों ही प्लेटफार्म को पूर्ण रूप से शेड द्वारा कवर नहीं किया गया। इस वजह से यहां आने वाले यात्रियों को गर्मी के दौरान जहां तेज धूप झेलनी पड़ती थी तो वही जाड़ों में सर्द हवाओं के थपेड़े भी उन्हें सहने पड़ते। 17 जोड़ी ट्रेनों की प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से शुरुआत होने की वजह से बारिश के दिनों में भी यात्री भीगते भीगते ही ट्रेनों में बैठते। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अब यहां पर पांचों ही प्लेटफार्म पर शेड लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यहां पर फॉर्म के बहुत थोड़े हिस्से में ही शेड उपलब्ध है। रेलवे अफसरों का कहना है कि अब जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के मद्देनजर इस वर्ष के अंत तक रिटायरिंग रूम का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा। यहां यात्रियों के लिए डॉरमेट्री की भी सुविधा होगी। स्टेशन मैनेजर अवधेश मणि पाठक ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से डोर मेट्री और रिटायरिंग रूम निर्माण का काम थोड़ा धीमा हुआ लेकिन अब इस कार्य में तेजी पकड़ ली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed