फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the euphoria of Keedganj Ddikando

कीडगंज में दधिकांदो का उल्लास

Mon, 28 Sep 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
In the euphoria of Keedganj Ddikando
इलाहाबाद। पखवारा भर चलने वाले दधिकांदो मेला की पांचवीं कड़ी में रविवार को  शंकरलाल भार्गव रोड कीडगंज से पूरी सजधज के साथ कान्हा का दल निकाला गया। पूरे रास्ते जगह-जगह आरती पूजा की गई। परेड में लगे झूलों पर बच्चों के साथ ही बुजुर्गों ने भी आनंद उठाया। पूरा मेला क्षेत्र रोशनी से जगमगाया।  
विज्ञापन


शोभायात्रा की शुरूआत पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन आश्रम में आरती पूजन से हुई। अखाड़े के कोठारी महंत शिवानंद एवं कमेटी के अध्यक्ष प्रणविजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती की। हाथी पर कसे चांदी के हौदे पर कान्हा को विराजमान कराया गया। दल में सबसे आगे गणेश जी प्रतिमा थी। उसके बाद ध्वजापताका बैंडबाजा एवं श्रीकृष्ण लीला पर आधारित चौकियां थी।
विज्ञापन


शोभायात्रा मसुरिया माई मंदिर से पुलिस बूथ चौराहा, आर्य कन्या चौराहा, हटिया चौराहा , एडीसी होते हुए त्रिवेणी रोड मसूरिया माई मंदिर पहुंचा। जहां पर कंस वध लीला संपन्न हुई। शोभायात्रा में योगेश शुक्ला, विजय मिश्रा, गणेश केसरवानी, रमेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, प्रवीण मालवीय, डा. रमासिंह, रुद्रसेन जायसवाल, अंकुश शर्मा, सत्येंद्र तिवारी, श्रीनाथ जायसवाल, संजय जायसवाल, आनंद शुक्ला, रतन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन दधिकांदो कमेटी की ओर से सोमवार को त्रिवेणी रोड का दधिकांदो मेला आयोजित होगा। संरक्षक गणेश केसरवानी के अनुसार हरिहर बाबा मंदिर से पूजा अर्चना के बाद कान्हा का दल भ्रमण को निकलेगा। जो त्रिवेणी रोड होते हुए डाट का पुल से आर्य कन्या चौराहा से शंकरलाल भार्गव रोड होते हुए परेड मैदान पहुंचकर समाप्त होगा। मंगलवार की शाम को कंस वध लीला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed