फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the case of former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh, CBI team raided the premises of Sub-Inspector in Prayagraj.

Prayagraj : महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के मददगार दरोगा के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Fri, 03 Sep 2021 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 06:42 PM IST
सार

सीबाआई जांच के घेर में आए उद्धव ठाकरे सरकार के पूर्व गृहमंत्री रहे अनिल देशमुख के मामले में प्रयागराज का कनेक्शन जुड़ गया है। सीबीआई टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर की देशमुख से मिलीभगत की आशंका पर गिरफ्तारी के बाद तिवारी के प्रयागराज स्थित ठिकानों पर छापेमारी शुरू हो गई है। बताया जाता है कि तिवारी प्रयागराज के ही रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
In the case of former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh, CBI team raided the premises of Sub-Inspector in Prayagraj.
अनिल देशमुख - फोटो : facebook.com/AnilDeshmukhNCP

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़़े मामले में अपने ही अफसर और अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम ने प्रयागराज में भी छापेमारी की है। अपने ही सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी के प्रयागराज स्थित कई ठिकानों पर छापा मारा है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। सीबीआई ने इस मामले में अपने सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी और अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ चल रही जांच के मामले में सीबीआई को अपने सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी और देशमुख के अधिवक्ता आनंद डागा का चोरी छिपे कनेक्शन का पता चला था। इस मामले में शक के आधार पुलिस ने तिवारी और डागा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी प्रयागराज के ही रहने वाले हैं। सीबीआई को शंका थी कि अभिषेक तिवारी पूर्व गृहमंत्री को क्लीन चिट देने के लिए फाइल तैयार करा रहे थे। बताया जाता है कि सीबीआई की टीम 24 घंटे से प्रयागराज में है और अभिषेक तिवारी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। अभी तक सीबीआई की टीम प्रयागराज में रुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed