{"_id":"5e6fd6998ebc3ea7e16b2e97","slug":"in-talking-with-her-lover-the-murder-of-minor-girl-allahabad-news-ald271162790","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से बात करने पर किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से बात करने पर किशोरी की हत्या
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर किशोरी को प्रेमी से बातचीत करते देख पिता-भाई व मां ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटकाकर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने एक माह पूर्व हुई हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि किशोरी की मां फरार है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी मुहल्ले में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे की रात में एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। दूसरे दिन पिता ने अपनी पुत्री को मानसिक रुप से कमजोर बताकर आत्महत्या करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि वेलेंटाइन डे की रात किशोरी अपने मुहल्ले में ही रहने वाले प्रेमी से फोन पर बातचीत कर रही थी।
जिसे उसके भाई ने देख लिया था। इसे लेकर किशोरी व उसके परिजनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। तैश में आकर किशोरी के पिता, भाई व मां ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को रस्सी के सहारे से लटकाकर आत्महत्या का रुप दे दिया। घटना के दो दिन बाद तीनों घर से फरार भी हो गए। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेनीराम कटरा तिराहे पर किशोरी के पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया।