{"_id":"572e4ef74f1c1b01045cd62d","slug":"in-support-of-the-movement-arrived-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के समर्थन में पहुंचे सांसद-विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन के समर्थन में पहुंचे सांसद-विधायक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन सियासी अखाड़ा भी बन गया है। विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में आमरण अनशन कर रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में भाजपा, सपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शनिवार को भी पहुंचे। इनमें सांसद और विधायक भी शामिल रहे।
सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अन्य दलों के नेताओं के पहुंचने का क्रम दिन भर चला। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों की मांग का समर्थन किया। इसी क्रम में शाम को शहर उत्तरी के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने भी पहुंचकर छात्रों की मांग को जायज ठहराया तथा कुलपति के रुख पर नाराजगी जताई। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला ने भी छात्रों के मांग का समर्थन किया।
अनशनकारियों के समर्थन में सपा विधायक प्रशांत सिंह, परवेज अहमद टंकी भी छात्रसंघ भवन पर पहुंचे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, केके राय, सपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव, रविंद्र यादव ने भी छात्रसंघ भवन पहुंचकर मांगों का समर्थन किया। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने हर स्तर पर छात्रों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।