{"_id":"6acd499ce380a60fa004c345","slug":"in-some-places-the-water-tank-remains-incomplete-in-others-taps-have-been-dry-for-ten-years-allahabad-news-c-417-1-sald1007-10242-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कहीं टंकी अधूरी, कहीं दस साल से सूखे नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कहीं टंकी अधूरी, कहीं दस साल से सूखे नल
Tue, 13 Oct 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव में अधूरी हालत में पड़ी पेयजल टंकी।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना सुस्त रफ्तार के चलते अधर में है। पाली ग्राम पंचायत के नाम से चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव में करीब 3 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बन रही पेयजल समूह टंकी का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ था, लेकिन अब तक टंकी का ढांचा तक खड़ा नहीं हो सका है। केवल फाउंडेशन तैयार हुआ है, जबकि पाइपलाइन बिछाने का काम भी अधूरा है।
इस योजना से तीन ग्राम पंचायतों के करीब 39,500 लोगों को पेयजल आपूर्ति होनी है। वहीं, बाबूगंज बाजार में पिछले एक दशक से पानी की सप्लाई बंद है।
तीन ग्राम पंचायतों को मिलना है योजना का लाभ
पाली गांव की प्रधान निशा यादव, राकेश कुमार ने बताया कि चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई, जाफरपुर उर्फ बाबूगंज और पाली गांव के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। करीब तीन करोड़ 16 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना की जिम्मेदारी एलएनटी कंपनी को मिली है। काम शुरू होने के बावजूद अब तक टंकी का ढांचा तैयार नहीं हो सका है। करीब 39,500 की आबादी को लाभ पहुंचाने वाली इस योजना में देरी से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। एक दशक से बाबूगंज बाजार में ठप है पेयजल आपूर्ति
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हुई सप्लाई
बाबूगंज बाजार के व्यापारियों के मुताबिक, यहां पिछले 10 वर्षों से पेयजल आपूर्ति बंद है। पहले पुरानी चिरौड़ा गांव में स्थित पेयजल टंकी से बाजार में पानी की सप्लाई होती थी। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद आपूर्ति बंद हो गई, लेकिन आज तक इसे बहाल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
व्यापारी नीरज जायसवाल, राकेश केसरवानी, योगेश कुमार, राजकुमार, रामजी, देवकांत पांडेय, मनीष गुप्ता, सत्यम जायसवाल और विवेक केसरवानी आदि ने बताया कि पानी नहीं आने के कारण बाजार में पेयजल की समस्या बनी हुई है।
पेयजल समूह योजना का अभी तक करीब 50 फीसदी काम पूरा हुआ है। चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव में बन रही टंकी और पेयजल पाइपलाइन का काम अधूरा है। कार्यदायी संस्था एलएनटी कंपनी की ओर से पाइपलाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है। इस पेयजल समूह से तीन ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति की जानी है। वहीं, बाबूगंज बाजार में पिछले दस वर्षों से पेयजल आपूर्ति बंद है। -बृजेश कुमार, जेई जल निगम, विकासखंड सहसों।