फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Samada village, the girl killed her husband with her lover

समदा गांव में युवती ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

Sat, 07 Mar 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
In Samada village, the girl killed her husband with her lover
In Samada village, the girl killed her husband with her lover - फोटो : KAUSHAMBI
समदा गांव में युवती ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला
विज्ञापन

- नगर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव में वारदात, कोल्ड स्टोर के पास मिला शव
- युवती व उसके प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। नगर कोतवाली इलाके के समदा गांव में गुरुवार रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव सुबह गांव के बाहर कोल्ड स्टोर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। जेठानी की तहरीर पर महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
समदा निवासी उमेश कुमार (35) पुत्र अमरनाथ पल्लेदारी करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार शाम वह ट्रक से आलू उतारने के लिए गांव स्थित कोल्ड स्टोर गया था। घर लौटने के कुछ देर बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी पत्नी गीता ने रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। शुक्रवार सुबह कोल्ड स्टोर के पास ही सड़क किनारे उसकी लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमेश की भाभी सुग्गी देवी की ओर से पुलिस को गई तहरीर के मुताबिक देवरानी गीता का पड़ोसी साहबेआलम से प्रेम संबंध था। उमेश इसका विरोध करता था। इसी वजह से गीता ने साहबेआलम व उसके दो अज्ञात दोस्तों के साथ मिलकर पति उमेश को चाकू से गोदकर मार डाला। इसके बाद हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चाकू के घाव नहीं मिले हैं। गर्दन पर ऐसी चोट के निशान थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर गीता, उसके प्रेमी साहबेआलम व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गीता और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

--- वर्जन ---
प्राथमिक जांच में स्थित साफ नहीं हो सकी है। मृतक की भाभी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में तस्वीर स्पष्ट होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed