फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in respect of murder in pratapgarah

जिले के वकीलों में भी आक्रोश

Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
in respect of murder in pratapgarah
crime
प्रतापगढ़ में अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या से कौशाम्बी के वकीलों में भी गुस्सा है। बुधवार को वकीलों ने दिनभर न्यायिक कार्य ठप रखा। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।  मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन कौशाम्बी के अधिवक्ताओं ने बुधवार को 48 खंभा परिसर में बैठक की। इसमें प्रतापगढ़ में साथी की गोली मारकर की गई हत्या पर गुस्सा जताया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रतापगढ़ पुलिस प्रशासन हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजे। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग शासन से की। मदद और गिरफ्तारी में देरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बार एसोसिएशन कौशाम्बी के अध्यक्ष प्रेमनाथ शुक्ल, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, चंद्रदत्त शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed