फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, an army jawan came home on a beating spree

प्रयागराज में सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या, छेड़खानी के विरोध पर हुआ हमला, साथ मौजूद युवती की भूमिका संदिग्ध

Sun, 14 Feb 2021 09:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Feb 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, an army jawan came home on a beating spree
prayagraj news : मृत सैनिक आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

धूमनगंज के नीमसराय में छेड़छाड़ के विरोध में सेना के जवान आशुतोष कुमार सिंह की ईंट पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात तब हुई जब वह पड़ोसी युवती संग कार से जा रहा था। इसी दौरान हुए विवाद के बाद हमलावर हुए बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस अफसर छेड़छाड़ के विरोध में हत्या की बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि रास्ते से हटने के लिए कहने पर हुई मारपीट में जवान की मौत हुई। देर रात तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। 

विज्ञापन

In Prayagraj, an army jawan came home on a beating spree
prayagraj news : मृत सैनिक आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

उधम सिंह नगर में तैनात आशुतोष (38) पुत्र अशोक कुमार सिंह का घर धूमनगंज के महेंद्र नगर में है। दो महीने पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था और शनिवार को उसे वापस लौटना था। शुक्रवार रात वह पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ मोमोज खरीदने कार से निकला। रात करीब 10 बजे युवती ने 112 नंबर पर सूचना दी कि कुछ लोग उसके साथ बलात्कार का प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने आशुतोष को भी हमलाकर मरणासन्न कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Prayagraj, an army jawan came home on a beating spree
prayagraj news : सैनिक के घर पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

उसने फोन कर जवान की पत्नी प्रतिमा को भी जानकारी दी जिसके बाद परिजन भी आ गए। गंभीर रूप से जख्मी हाल में जवान को पास ही स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर धूमनगंज पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

एसपी सिटी बोले- चल रही है मामले की छानबीन

In Prayagraj, an army jawan came home on a beating spree
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
मृतक के परिजनों ने बताया है कि रास्ते से हटने के लिए कहने पर बदमाशों ने जवान पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हुई। उन्होंने यह भी शक जताया है कि हो सकता है कि घटनास्थल पर मौजूद रही युवती भी हत्या की साजिश में शामिल रही हो। फिलहाल अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छेड़छाड़ के विरोध में हत्या की बात अब तक सामने नहीं आई है। 
दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed