फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, a fights, firing, and stir in the heart of Holi

प्रयागराज में होली के हुड़दंग में झगड़ा, फायरिंग, मचा हड़कंप

Sat, 23 Mar 2019 08:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, a fights, firing, and stir in the heart of Holi
गोलीबारी
शहर में होली के हुड़दंग को लेकर कई जगह झगड़ा और बवाल हुआ। कोठापार्चा में होली के दौरान कपड़ा फाड़ने को लेकर लड़कों के दो ग्रुप भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। अतरसुइया में हूटर बजाने पर लड़कों ने सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता को पीटकर घायल कर दिया। गाड़ी भी तोड़ दी। कोतवाली और दारागंज में भी झगड़े हुए। 
विज्ञापन


कोठापार्चा में 21 मई को स्थानीय लड़के रंग खेल रहे थे। उसी समय राम भवन चौराहा के कुछ लड़के भी वहां पहुंच गए और वहां डांस करने लगे। इसी दौरान वहां कपड़ा फाड़ होली शुरू हो गई। रामभवन चौराहा से आए लड़कों ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। मारपीट में हिमांशु गुप्ता और दिलीप अग्रहरि को चोटें आ गईं। हिमांशु ने हवाई फायरिंग का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में ऋषभ और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन


अतरसुइया के रहने वाले धर्मेंद्र निषाद सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता हैं। 21 मार्च की दोपहर एक बजे के बाद अतरसुइया इलाके में लड़के कपड़ा फाड़ होली खेल रहे थे। सिविल डिफेंस ने अपने कार्यकर्ताओं को हूटर दिया था कि दोपहर एक बजे के बाद हूटर बजाकर रंग बंद करवा दें। समय होने पर धर्मेंद्र भी अपनी बाइक से हूटर बजाते हुए निकला तो मुहल्ले के लड़के विरोध करने लगे। धर्मेंद्र वहीं से पुलिस को फोन करने लगा तो लड़कों ने उसे जमकर पीट दिया। हूटर और बाइक तोड़ दी। अतरसुइया में होली के हुड़दंग में चौक गंगादास मुहल्ले के राजेंद्र चड्ढा को मारकर घायल कर दिया गया। उसके पिता ने नमन, दीपक, शिव और उत्कर्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुट्ठीगंज के मालवीय नगर में भी 21 मार्च को लड़कों के दो ग्रुप में झगड़ा हो गया था। झगड़े को लेकर 22 मार्च को मालवीय नगर के गोपाल जी चौरसिया को झगड़ा करने वाले लड़कों ने बुलाया और कट्टे की बट से मारकर घायल कर दिया। गोपाल को जान से मारने की धमकी भी दी गई। गोपाल ने विपिन अग्रहरि और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली और दारागंज क्षेत्रों में भी होली को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। दो मामलों में एनसीआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed