फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Pratapgarh, the iron-aged father was a victim of lust for his own minor daughter, arrested by police

प्रतापगढ़ में कलियुगी बाप में अपनी ही नाबालिग पुत्री को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2020 04:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Nov 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
In Pratapgarh, the iron-aged father was a victim of lust for his own minor daughter, arrested by police
यौन उत्पीड़न
कंधई थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी पिता को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की 13 साल की बेटी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। पिता ने बेटी को दवा के नाम पर शुक्रवार को नींद की गोली खिला दी। जिससे वह शनिवार की सुबह भी सोती ही रही। इस बीच पिता उसके कमरे में पहुंचा दुष्कर्म करने लगा। इस पर किशोरी शोर मचाने लगी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


लोगों को आते देख आरोपी पिता बाहर की ओर भागा। किशोरी की आपबीती सुन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। आरोपी के दो बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय पीड़िता के छोटे भाई-बहन दूसरे टिनशेड के नीचे सो रहे थे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

कई दिनों से बेटी को दे रहा था नींद की दवा

पिता की करतूत की जानकारी देते हुए किशोरी ने बताया कि उसे सप्ताह भर पहले बुखार आया था। उसका पिता उसे दवा के नाम पर नींद की गोली भी दे रहा था। जिससे वह सो जाती थी। 

 

कंधई में एंटी रोमियो फेल, शोहदों से परेशान छात्राएं

कंधई इलाके में एंटी रोमियो स्क्वायड कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते मनचलों का कालेजों के बाहर जमघट लगा रहता है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। इससे छात्राएं हमेशा अनहोनी की आशंका से भयभीत रहती हैं। कालेजों के खुलते ही मनचले आसपास मंडराने लगे हैं। कालेज आने-जाने वाली छात्राओं पर शोहदे अश्लील कमेंट कर रहे हैं। रास्तों में भी वह बाइक से स्टंट करते नजर आते हैं। उनकी हरकतों से छात्राएं भयभीत रहती हैं। सामाजिक लोक लाज के भय से परिवार के लोगों को भी सूचना नहीं देतीं। कंधई थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो की टीम नजर नहीं आती। इलाके के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed