फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Kaushambi, stepfather beaten to death son

कौशाम्बी में सौतेले पिता ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 17 Sep 2020 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
In Kaushambi, stepfather beaten to death son
एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या - फोटो : social media
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बड़गांव में बुधवार रात मामूली कहासुनी के बाद सौतेले पिता ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें फरार आरोपी की तलाश कर रही हैं। 
विज्ञापन


रसूलपुर बड़गांव की सुशीला देवी का विवाह करीब 27 साल पहले इलाके के ही मकदूमपुर ढोसकहा गांव में सम्मारे लाल से हुआ था। दंपती के लवकुश और विजय दो बेटे हैं। तकरीबन 12 साल पहले बीमारी के चलते सम्मारे की मौत हो गई। इसके बाद सुशीला ने लगभग दस साल पहले सरायअकिल क्षेत्र के बेरुई निवासी राजू से दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति राजू तथा पहले पति के बेटे विजय (22) के साथ वो मायके रसूलपुर बड़गांव में ही अलग घर बनाकर रहती थी।
विज्ञापन


सुशीला के अनुसार पति राजू सुअर पालन करता है और पति शराब के नशे का आदी है। इसे लेकर बेटे विजय से आए दिन उसका झगड़ा होता था। बुधवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में राजू ने लाठियों से पीट-पीटकर विजय को मौत के घाट उतार दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी एसएन पाठक फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed