फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In case of fire in the fair area, firefighters will reach in just two minutes

Prayagraj मेला क्षेत्र में आग लगने पर केवल दो मिनट में पहुंचेंगे दमकलकर्मी, बनेंगे दो हजार से अधिक फायर स्टेशन

Sat, 16 Nov 2024 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 02:14 PM IST
सार

आग लगने पर मात्र दो मिनट में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचेंगी और आग पर काबू पाने का प्रयास करेंगी। महाकुंभ के नोडल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस बार महाकुंभ को जीरो फायर इंसिडेंट बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। इसमें 200 स्पेशल ट्रेंड रेस्क्यू ग्रुप को तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
In case of fire in the fair area, firefighters will reach in just two minutes
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेला क्षेत्र को फायर फ्री जोन बनाया जाएगा। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने मैनपावर और स्पेशल फायर वाहनाें की संख्या में भारी वृद्धि की है, साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। आग लगने पर मात्र दो मिनट में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचेंगी और आग पर काबू पाने का प्रयास करेंगी। महाकुंभ के नोडल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस बार महाकुंभ को जीरो फायर इंसिडेंट बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। इसमें 200 स्पेशल ट्रेंड रेस्क्यू ग्रुप को तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन


अखाड़ों में आग की घटनाओं को काबू करने के लिए 5000 स्पेशल फायर एक्सटिंग्विशर दिए गए हैं। मेले में बड़ी संख्या में एआई लाइसेंस वाले फायर डिटेक्शन कैमरे भी लगाए जाएंगे। यह कैमरे भी पहली बार उपयोग में लाए जा रहे हैं जो आग की घटनाओं पर नजर रखेंगे और यदि कहीं इस तरह की घटना होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन को सूचना मिल सकेगी।

विज्ञापन

हर सेक्टर में तैनात होंगे दमकलकर्मी

वर्ष 2019 कुंभ की तुलना में इस बार अधिक मैनपावर और वाहन होंगे। वर्ष 2019 में 43 फायर स्टेशन थे, जबकि इस बार 50 फायर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसी तरह 2019 के 15 फायर पोस्ट की जगह 20 फायर पोस्ट बनाई जा रही है। 43 की तुलना में 50 फायर वाच टावर होंगे, जबकि 4200 की जगह 7000 से अधिक फायर हाइड्रेंट्स लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 75 की जगह इस बार 150 से ज्यादा फायर रिजर्व वाटर टैंक्स को उपयोग किया जाएगा।

वर्ष 2019 में 1551 कर्मी थे, इस बार 2071 कर दी गई है। इसी तरह वर्ष 2019 में 166 वाहनों की संख्या दोगुनी कर 351 कर दी गई है। वहीं, एक्सटर्नल ऑडिट के लिए उत्तराखंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और नेशनल फायर सर्विस कॉलेज नागपुर के साथ एमओयू किया गया है।

 महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी के दूत प्रयागराज पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय के उपसचिव मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में पहुंची चार सदस्यीय टीम ने सबसे पहले रेलवे की तैयारी का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed