फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Amrit Snan, foreign devotees chanted 'Har Har Ganga' and took bath on the banks of Sangam.

Mahakumbh : अमृत स्नान में विदेशी श्रद्धालुओं ने लगाया हर-हर गंगे का जयकारा, संगम के तट पर किया स्नान

Mon, 03 Feb 2025 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 11:14 PM IST
सार

वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के दौरान विदेशी श्रद्धालुओं में अलग ही उमंग देखने को मिली। वह भी भारतीय संस्कृति और भक्ति में लीन दिखाई दिए। अखाड़ों के संतों के साथ स्नान करने के बाद उन्होंने भी हर-हर गंगे, बम-बम भोले के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
In Amrit Snan, foreign devotees chanted 'Har Har Ganga' and took bath on the banks of Sangam.
इटली की इरीका अपनी साथियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के दौरान विदेशी श्रद्धालुओं में अलग ही उमंग देखने को मिली। वह भी भारतीय संस्कृति और भक्ति में लीन दिखाई दिए। अखाड़ों के संतों के साथ स्नान करने के बाद उन्होंने भी हर-हर गंगे, बम-बम भोले के जयकारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया को शांति और सौहार्द का संदेश दिया।

विज्ञापन

सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में विभिन्न अखाड़ों के साथ विदेशी भी संगम स्नान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी और होठों पर जयकारे थे। निरंजनी अखाड़े के महंत ओम भारती के साथ एक विदेशी श्रद्धालु फूलों की मालाओं का श्रृंगार कर तट पर पहुंची थीं। उन्होंने मौन धारण किया था। साथ के श्रद्धालुओं ने बताया कि वह सनातन धर्म के महत्व को समझने और इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए आई हैं। इटली से करीब दो सौ पर्यटकों का समूह अमृत स्नान देखने के लिए पहुंचा। इलेक्टि्रक इंजीनियर डाबोरा ने बताया कि सात दिन पहले भारत आई थीं।

विज्ञापन


हमारा 60 लोगों का ग्रुप है। मैं भोले को गहराई से समझने का प्रयास कर रही हूं। यह बहुत ही आश्चर्यचकित करने वाला है। इटली की ही पावलेआ और इरीका ने बताया कि वह 16 लोगों के ग्रुप के साथ पहली बार भारत आई हैं। हमारे लिए बहुत ही शानदार और अतुलनीय अनुभव है। इटली के ही स्टेफन ने बताया कि पिछले तीन दिन से भारतीय श्रद्धालुओं के साथ रह रहे हैं। सुबह जल्दी जगकर गंगा तट पर टहलते थे और लोगों से बात करते थे। यहां आकर सनातन को समझने का प्रयास किया है कि कैसे लोग यहां पूजा और अध्यात्म के लिए आ रहे हैं। यह एकता की मिशाल है। किसी में कोई भेद नहीं है और चारों ओर शांति होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैं पेशे से योगाचार्य हूं। मैं मुझे यहां पर बुल्गारिया, मैक्सिको और दूसरे देशों के भी लोग मिले हैं। यह सनातन धर्म को प्रत्यक्षरूप से देखने का मौका था। -पिनलोपी, ग्रीस

 

मैं अपने पति के साथ भारत आई हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। अध्यात्म का जबरदस्त अनुभव हुआ है। इसका कोई जवाब नहीं है। यह कुंभ में ही संभव है। दुनियाभर के लोगों को यही कहूंगी कि जीवन में एक बार भारत जरूर आएं। - सिमोना, इटली

मैं पेशे से फैशन डिजाइनर और शिक्षक रह चुकी हूं। दो दोस्तों के साथ मैं आई हूं। यह मेरा तीसरा कुंभ है। 36 साल पहले पहली बार भारत आई थी। मन को शांत करने के लिए और साधना करने के मैं यहां आती हूं। - मारिया, ऑस्ट्रेलिया

यहां आकर मैं खुद को कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। दुनियाभर के लोग यहां पर एकता की मिसाल कायम करने के लिए आए हैं। मैं भी पूरी दुनिया को सिर्फ और सिर्फ शांति का ही संदेश दूंगी। - आरिया, रूस
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed