फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In a family dispute, a young man shot his parents with an illegal weapon, condition critical

Prayagraj : पारिवारिक विवाद में युवक ने लाइसेंसी असलहे से मां-पिता को मारी गोली, हालत नाजुक

Wed, 30 Nov 2022 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 04:34 PM IST
सार

नैनी में मामा-भांजा तालाब चौकी के पास एक युवक ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपने माता-पिता को गोली मार दी। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
In a family dispute, a young man shot his parents with an illegal weapon, condition critical
Prayagraj News : माता पिता को गोली मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मामा भांजा लठयई मार्केट में रहने वाले व्यापारी लालचंद जायसवाल(55) व उनकी पत्नी कुसुम देवी(50) पर उनके ही बेटे ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की। गोली लगने से दोनों जख्मी हो गए जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मानसिक हालत ठीक न होने पर उसे इलाज के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन

 


घूरपुर के विरवल गांव के मूल निवासी लाल चंद्र जायसवाल 20 वर्षों से मामा भांजा लठयई मार्केट में किराने व जूते-चप्पल की दुकान चलाते हैं। उनके दो बेटे दिनेश व रितेश उर्फ रंजीत है। दिनेश लखनऊ में रहता है जो तीन दिन पहले ही आया था। बुधवार को रितेश घर में हंगामा करते हुए मां-बाप से गालीगलौज कर रहा था। मना करने पर भी वह नहीं माना तो बड़ा भाई दिनेश मामा भांजा चौकी पर शिकायत करने पहुंचा। इस पर दो पुलिसकर्मी आए और उसे समझाने लगे। 

विज्ञापन



इसी दौरान रितेश ने आपा खो दिया और आलमारी से पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लाया। कोई कुछ समझता, इससे पहले उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें मां कुसुम देवी के सीने व पिता लालचंद के हाथ में गोली लगी जबकि भाई बाल-बाल बच गया। किसी तरह दिनेश माता-पिता को बाहर ले आया और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गया। आरोपी युवक ने पुलिसकर्मियों पर भी फायरिंग की जिस पर उन्होंने दुकान का शटर बंद कर खुद को बचाया। जिस पर वह हवाई फायरिंग करते हुए ऊपर स्थित कमरे में चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

In a family dispute, a young man shot his parents with an illegal weapon, condition critical
Prayagraj News : मां-पिता को गोली मारने की घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना पर थाने से फोर्स आई और फिर पड़ोसी के छत से पुलसकर्मी घर के भीतर दाखिल हुए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर रिवॉल्वर कब्जे में ले ली। पुलिस को मौके से आठ कारतूस व सात खोखे मिले हैं। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मानिसक रूप से स्वस्थ नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। ऐसे में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। 
 


बोला, गलत ठहरा रहे थे घरवाले
एसपी यमुनापार ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका अपनी पत्नी नेहा से तलाक का केस चल रहा है, जो सिपाही है और मौजूदा समय में बांदा में तैनात है। बुधवार को घरवाले और भाई पत्नी से रिश्ता बिगड़ने को लेकर उसे ही दोषी ठहरा रहे थे। इसी पर उसने आक्रोश में आकर यह घटना की। उधर चर्चा यह भी रही कि आरोपी का अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान वह हमलावर हो गया। माता-पिता बीचबचाव में आए तो उन्हें गोली मार दी। 

In a family dispute, a young man shot his parents with an illegal weapon, condition critical
Prayagraj News : घटनास्थल पर जुटी पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

चार साल पहले महिला सिपाही से हुई थी शादी 

मामा भांजा मार्केट में मां बाप को गोली मारने वाले रितेश उर्फ रंजीत का विवाह चार वर्ष पहले एक महिला सिपाही से हुआ था, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन के कारण मामला तलाक तक पहुंच गया था। बीते दो साल से उनका तलाक का मामला चल रहा था। बुधवार को रितेश को किसी अनजान नंबर से फोन आया, इसके बाद से वह काफी परेशान हो गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि अनजान नंबर से उसकी पत्नी ने फोन किया था और उसके साथ गाली गलौच व बदसलूकी की। इसी बात को लेकर वह परेशान था और फिर मा-बाप व भाई से विवाद हो गया। परिजनों द्वारा उसे दोषी ठहराए जाने के कारण वह आक्रोशित हो गया और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी।

एसएसपी, एसपी यमुनापार भी मौके पर पहुंचे, आरोपी से की पूछताछ 
बेटे द्वारा मां बाप को गोली मारने की घटना की जानकारी पर करछना सर्किल के चारों थाने घूरपुर, करछना, नैनी, औद्योगिक के साथ कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर में सीओ करछना अजीत सिंह चौहान, एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व एसएसपी शैलेंद्र पांडेय व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी ने आरोपी से करीब आधा घंटे बातचीक की। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मां-बाप को एसआरएन में भर्ती कराया गया है, दोनों के हालत खतरे से बाहर है। बताया कि आरोपी ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायर किया है। 

दरोगा के उपर भी तान दी पिस्टल 
मां बाप को गोली मारने के पहले रितेश उर्फ रंजीत का उसके भाई दिनेश पिता लाल चंद्र जायसवाल व मां कुुसुम जायसवाल से घंटो से विवाद चल रहा था। भाई की शिकायत पर चौकी पर तैनात दो सिपाही पहुंचे तो उसने उनके सामने ही गोली मार दी। सूचना पर चौकी पर तैनात दरोगा पहुंचा तो उसने उनपर पिस्टल तान दी। युवक के आक्रोशित देखकर पुलिस कर्मी वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी, और वहां से हट गए। युवक द्वारा फायरिंग किए जाने से आस-पास के लोग भी घबरा गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed