{"_id":"6511ed82b4c15040f5040a59","slug":"important-role-of-pharmacist-in-society-meerganj-news-c-181-1-sbly1012-461-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फार्मासिस्ट की समाज में अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फार्मासिस्ट की समाज में अहम भूमिका
Tue, 26 Sep 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा/रिठौरा। फार्मासिस्ट दिवस पर सोमवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। रिठौरा के कृतिका कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. केपी गंगवार, डॉ. स्मृति गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत समाज बनाने में सही स्वास्थ्य सेवाएं अहम भूमिका निभाती हैं।
एक फार्मासिस्ट दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का काम करता है। कार्यक्रम में इसी वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डॉ. राम शर्मा, नितेश राणा, भुवन गंगवार, कंचन गंगवार, अभिषेक, हिमांशु शर्मा, नीरज कुमार, पवन कुमार पांडेय, वाजिद रजा खां, आशीष राघव आदि मौजूद रहे।
भोजीपुरा के अमर पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमर सिद्दीकी ने कहा कि फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीबों की चिंता है। वह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के जरिये गरीबों को सस्ती दवा उपलब्ध करा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी के सभागार में भी विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहम ने स्वास्थ्य सेवाओं मे फार्मासिस्टों के योगदान पर चर्चा की। नवीन तिवारी, विजय मधवाल, अमित कुमार, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नवाबगंज के आर्य कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में ड्रग इंस्पेक्टर नेहा वैश्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया। उन्होंने कहा कि रोग के निदान में जितनी भूमिका चिकित्सक की होती है उतनी ही फार्मासिस्ट की भी होती है। डायरेक्टर जनरल डॉ. आनंद कुमार पाठक ने कहा कि फार्मासिस्ट और चिकित्सक एक-दूसरे के पूरक होते हैं। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, अरविंद राठौर, चित्रा गंगवार, दीक्षा पाठक, राम सेवक पटेल आदि मौजूद रहे। मीरगंज सीएचसी पर प्रशिक्षु फार्मासिस्ट को सम्मानित किया।