फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Immersed in the joys of the arrival of Jesus Christ

यीशु आगमन की खुशियों में डूबे मसीही

Thu, 25 Dec 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
Immersed in the joys of the arrival of Jesus Christ
इलाहाबाद। सर्द रात के बावजूद बुधवार को यीशु आगमन की खुशियों में गिरजाघरों में उल्लास उमड़ा। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में बोनफायर, मिडनाइट वर्शिप सर्विस को मसीही एकत्र हुए।  सेंट जोसेफ कैथिड्रल में इलाहाबाद प्रांत के बिशप राफी मंजली, आल सेंटस कैथिड्रल में पल्लीपुरोहित पादरी ग्रैबियल दाउद ने मिडनाइट वर्शिप सर्विस के तहत विशेष प्रार्थना की। दिन भर तैयारियों के बाद रात नौ बजते ही मसीही गिरजाघरों में जुटने लगे।
विज्ञापन


रोशनी में नहाए गिरजाघरों में बोनफायर की रस्म के बाद मिडनाइट वर्शिप सर्विस हुई। सुसमाचार दिया गया। ठीक बारह बजते ही चर्च के घंटे बजने लगे परमेश्वर पुत्र यीशु के आने की खुशी में मेरी क्रिसमस कहकर बधाई दी गई। केक व काफी के साथ खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन


सेंट जोसेफ कैथिड्रल में बिशप राफी मंजली ने विशेष प्रार्थना पर सभी को क्रिसमस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि  नफरत, हिंसा, आतंक से बदहाल मानवता को परमेश्वर पुत्र यीशु ने अहिंसा का रास्ता दिखाया। आल सेंटस कैथिड्रल में बोनफायर की रस्म कुसुम दाउद ने पूरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यीशु आया, बड़ा दिन आया, अभिषेक तुम्हारा अमन के राजकुमार आदि कैरल्स गाए गए। पादरी ग्रैबियल दाउद ने मिडनाइट वर्शिप सर्विस  कराई उन्होंने सुसमाचार सुनाते हुए कहा कि अमन का मसीहा परमेश्वर पुत्र के आने का समय आ गया है।  सेंट पीटर्स चर्च में पादरी प्रवीण मैसी की देखरेख में यीशु आगमन की खुशियां बांटी गईं। इसी तरह कटरा चर्च, होली ट्रिनिटी, सेंट पॉल चर्च, लाल गिरजाघर, चौक चर्च, सेंट पैट्रिक चर्च आदि में बोनफायर, मिडनाइट वर्शिप सर्विस हुई।

 सेंट जोसेफ कैथिड्रल के पल्ली पुरोहित फादर बैपटिस्ट के मुताबिक  बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे विशेष आराधना और प्रभु जन्म बधाई पर कार्यक्रम होंगे और क्रिसमस स्पेशल के तौर पर बनाई किए विशेष झांकी सभी के अवलोकनार्थ खोल दी जाऐगी।

सेंट जोसेफ कालेज मैदान पर तीन दिनी क्रिसमस मेला बृहपतिवार से शुरू होगा। बच्चों के लिए कई तरह के मनोरंजक खेल, खिलौनों सहित तरह-तरह के स्टाल बाउंसी, कार रेस, फिश व्हील, चरखी और झूले लगाए गए हैं।  मेले में खाने-पीने के भी कई प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे । प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित दृश्यावलियों की आकर्षक झांकि.यां भी सजाई गई हैं  बच्चों की ओर से क्रिसमस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति होगी। फादर रॉल्फी डिसूजा केअनुसार मेला का उद्घाटन बिशप राफी मंजली करेंगे।

‘ क्रिसमस का त्योहार  केवल ईसाइयों का नहीं वरन सभी का पर्व है। यह सर्वधर्म के लोगों को प्रेम की डोर में पिरोने वाला है। यीशु का आगमन मानव हृदय के अंधकार दूर कर ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करना है।’

0 बिशप राफी मंजली  इलाहाबाद धर्मप्रांत

’मानवता व विश्व शांति के लिए कार्य करने वालों के लिए यीशु का आना उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है। यीशु ने मानव उद्धार के लिए कष्ट सहे पर अन्याय व असत्य से समझौता न किया।’
0 माडरेटर्स कमिशरी डी सुभान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed