लुभाती रही ‘फागुनी बयार’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान मुख्य अतिथि हरिराम सहित विशिष्ट अतिथि अतुल द्विवेदी, डा.अनुपम आनंद, रामगोपाल गुप्त, धनंजय चोपड़ा, लल्लन सिंह गहमरी, श्लेष गौतम को लोककला सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि हरिराम गौतम ने लोककलाओं के संरक्षण के लिए संस्था की सराहना की। डा.अनुपम आनंद ने ने कहा, प्रोत्साहन का ही फल है कि लोककलाकारों को नई ऊर्जा मिली है। संचालन डा.श्लेष गौतम ने किया। धर्मेश दीक्षित, प्रिया मिश्रा, सोनम सेठ, शिल्पी मोहिले, नीरज अग्रवाल, शुभम श्रीवास्तव, अमित भारती, बसंत लाल त्यागी ने लोक गीत और सोनाली चक्रवर्ती, सुजाता केसरी, शालिनी श्रीवास्तव, धीरज अग्रवाल, सचिन केसरवानी आदि ने लोकनृत्यों की प्रस्तुति से समा बांधा।
मनोज के गीतों ने बांधा समां
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता ने होली गीत सुनाए। उन्होंने गणेश वंदना से शुरूआत की। उसके बाद रंग डारो नहीं कृष्ण मुरारी, लरजते गम बढ़ा दीजिए, होलिया में उड़े गुलाल, मुसीबत में शरीफों की शराफत कम नहीं होती , आज न छोड़ेगे बस हमजोली सुनाकर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।