फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IMA branches should also run programs like 'Come go to village'

वार्षिक सम्मेलन में एएमए अध्यक्ष बोले:  आईएमए की शाखाएं भी चलाएं ‘आओ गांव चलें’ जैसे कार्यक्रम

Wed, 28 Dec 2022 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 11:29 PM IST
सार

राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन के आखिरी दिन एएमए अध्यक्ष डॉ.सुबोध जैन ने सभी आईएमए शाखाओं के प्रतिनिधियों से कहा, जिस प्रकार एएमए आओ गांव चले प्रोग्राम चला रहा है, वैसा ही कार्यक्रम आईएमए की शाखाओं की ओर से भी चलाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
IMA branches should also run programs like 'Come go to village'
Prayagraj News : आईएमए के अधिवेशन में मौजूद चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम नगरी  ज्ञान और ऋषियों की नगरी है, यहां आने पर ज्ञान के उच्चतम स्तर तक पहुंचना आसान हो जाता है। यही वजह है लोग यहां बिन बुलाए खुद ही चले आते हैं। बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तीन दिवसीय 97वें राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डब्ल्यूूएमए, एमसीआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ.केतन देसाई ने अभिभूत होकर कहा, यहां पर आने के लिए जब भी मौका मिलेगा, जरूर आएंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन के आखिरी दिन एएमए अध्यक्ष डॉ.सुबोध जैन ने सभी आईएमए शाखाओं के प्रतिनिधियों से कहा, जिस प्रकार एएमए आओ गांव चले प्रोग्राम चला रहा है, वैसा ही कार्यक्रम आईएमए की शाखाओं की ओर से भी चलाया जाना चाहिए। नसीहत दी कि जरूरतमंदों का इलाज करने सहित बीमारियों की रोकथाम के विषय में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


आईएएम के अध्यक्ष डॉ.सहजानंद प्रसाद सिंह ने प्रेसीडेंट इलेक्ट गाजियाबाद के डॉ.शरद अग्रवाल को कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसी क्रम में डॉ.अनिल कुमार जे नायक ने आईएमए के जनरल सचिव तथा अन्य नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण और वैज्ञानिक संगोष्ठी की शुरुआत से पहले आयोजक सचिव डॉ.अशोक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि डॉ.केतन देसाई सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IMA branches should also run programs like 'Come go to village'
आईएमए की तरफ से आयोजित अधिवेशन में नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला।

आयोजन के विशिष्ट सहयोगी
वार्षिक सम्मेलन के दौरान काशी प्रयागराज भ्रमण में डॉ.अतुल दुबे, डॉ.राजीव गौतम, वैज्ञानिक संगोष्ठी में डॉ.सपना श्रीवास्तव, डॉ.अनुभा श्रीवास्तव, डॉ.आशुतोष गुप्ता, डॉ.अभिनव अग्रवाल, डेलीगेट्स रजिस्ट्रेशन में डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ. आरकेएस चौहान, प्रेस प्रबंधन डॉ. अनूप चौहान समेत अन्य चिकित्सकों ने अलग-अलग प्रबंधन किया। संचालन पूर्व एएमए अध्यक्ष डॉ.अनिल  शुक्ला तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ.आशुतोष गुप्ता ने किया।

उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर सम्मानित
सम्मेलन के दौरान एएमए के वरिष्ठ सदस्य डॉ.आरके गुप्ता, डॉ.सुजीत सिंह, डॉ.अभिनव अग्रवाल तथा डॉ.उत्सव सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आईएमए की ओर से पुरस्कृत किया गया।  आयोजन सचिव डॉ.अशोक अग्रवाल ने बताया, राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन के लिए आईएमए के 1000 से अधिक सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 3000 डॉक्टर व अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में  उत्तर और मध्य भारत के अलावा केरल से 80, तमिलनाडू से 62, उड़ीसा से 28, त्रिपुरा से 04, असम से 10 चिकित्सक शामिल हुए। आईएमए का अगला राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन 2023 में तिरुअनंतपुरम में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed