{"_id":"4f6632d03114d8ca9d42de67c815bdee","slug":"illiterate-father-milked-thumb-on-plain-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपढ़ पिता से सादे कागज पर लगवा लिया अंगूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपढ़ पिता से सादे कागज पर लगवा लिया अंगूठा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
बेटी की मौत से गमजदा माता-पिता के साथ अतरसुइया पुलिस ने जैसा व्यवहार किया, उससे इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई। पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर दलित किशोरी के अनपढ़ पिता से सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया और उस पर लिख दिया कि बेटी पांच दिन से गायब थी तथा ठंड से उसकी मौत हो गई। एसआरएन अस्पताल पहुंचे किशोरी के पिता का कहना था कि पुलिस ने जो कहा, वह उसने किया। अंगूठा लगवा लेने के बाद कागज पर क्या लिखा गया, वह कुछ नहीं जानता। हालांकि पुलिस यह कहकर बचाव करती रही कि उसी ने पहल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस का रवैया शुरू से ही लीपापोती का रहा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया गया होता तो गैंगरेप और हत्या के आरोपियों को पकड़ना आसान हो जाता। पुलिस ने शव मिलने के बाद फील्ड यूनिट को खबर नहीं दी। अगर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया जाता तो फिंगर प्रिंट तथा घटनास्थल से सुराग जुटाए जा सकते थे। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ पास ही खाली पड़े प्लाट में गैंगरेप किया गया। बाद में बलात्कारी शव को टेंपो के बीच छिपाकर भाग गए। एमएल कान्वेंट स्कूल के सीसीटीवी से पुलिस को सुराग मिल सकता है। जिस जगह शव फेंका गया था, वहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्कूल का सीसीटीवी कैमरा लगा है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की है। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बोल रही। किशोरी का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया और इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ पहले भी कई बार रेप हो चुका है। किशोरी ने अगर अपने चाचा की बात मान ली होती तो उसकी जान बच जाती। पांच दिन पहले घर से निकली किशोरी रविवार सुबह मीरापुर सब्जी मंडी के पास उसके चाचा को मिली थी। चाचा ने उसे घर ले जाने की कोशिश की तो वह चिल्लाने लगी। उसने चाचा से पांच रुपये लिए और कहा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगी। पहले भी किशोरी इस तरह से घर से निकल चुकी थी। चाचा ने भी शोरशराबे को देखते हुए उसे जाने दिया। नशीला पदार्थ खिलाने से किशोरी बेसुध हो गई थी। वह दरिंदों का प्रतिरोध भी नहीं कर सकी। पांच या उससे अधिक युवकों ने किशोरी के साथ रेप किया लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान नहीं मिले। साफ था कि किशोरी की तरफ से प्रतिरोध नहीं हो रहा था। किशोरी के प्राइवेट पार्ट पर सूजन पाई गई और काफी खून बहा था।
एसओ अतरसुइया रामाशीष राय छुट्टी पर थे। वह सोमवार दिन में शहर पहुंचे और घटना की जानकारी मिलते ही सीधे एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। लिखापढ़ी मीरापुर चौकी की पुलिस ने की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। एफआईआर दर्ज कर दोषियों की तलाश की जाएगी।