फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   illegal mining is making atik right hand

अतीक का गुर्गा करा रहा अवैध खनन, सीएम से शिकायत

Tue, 18 Feb 2020 12:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
illegal mining is making atik right hand
प्रयागराज। अतीक अहमद भले ही जेल में हों, लेकिन उनके गुर्गे अब भी बेखौफ होकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हैं। सोमवार को एक ऐसे ही मामले की शिकायत सीएम-डीजीपी से की गई। जिसमें मो. सैफ नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि अतीक का एक गुर्गा पुलिस की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर मिट्टी का अवैध खनन करा रहा है।
विज्ञापन

करेली निवासी सैफ ने आरोप लगाया है कि अतीक का कसारी-मसारी निवासी गुर्गा लखनपुर भीटी, सिलना, दामूपुर व कसारी-मसारी में मिट्टी का अवैध खनन करवा रहा है। चकिया के पास कार्यालय बना रखे इस गुर्गे के पास पांच जेसीबी मशीनें हैं। आरोप यह भी है कि कारोबारी मोहित जायसवाल के देवरिया जेल में पीटने के मामले में सीबीआई भी इससे पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

सीएम-डीजीपी समेत तमाम अधिकारियों को पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे पत्र में यह भी आरोप है कि धूमनगंज पुलिस की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। जिसके एवज में उसे हर महीने चढ़ावा चढ़ता है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मंाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed