फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal extortioner arrested in the name of minister

मंत्री के नाम पर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal extortioner arrested in the name of minister
Illegal extortioner arrested in the name of minister
प्रयागराज। राज्य मंत्री स्वाती सिंह के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोपी अशोक पांडेय गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने खुद के भाजपा कार्यकर्ता होने की बात बताई है और वह दो स्कूल व एक कॉलेज का संचालक है। देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह के निजी सचिव सुमित कुमार सिंह की ओर से एक दिन पहले दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप था कि मंत्री व उनके नाम से अशोक पांडेय नाम का व्यक्ति लोगों से धनउगाही कर रहा है। वह फर्जी तरीके अधिकारियों व गणमान्य लोगों पर दबाब भी बनाता है। इस संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अशोक पांडेय व संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस ने भी जांच में तेजी दिखाई। तहरीर में दिए गए मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई गई तो यह खीरी निवासी अशोक पांडेय का निकला। जिसके बाद लोकसेवा चौकी प्रभारी रवि शर्मा ने उसे कुछ ही घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पहले तो वह आरोपों को नकारता रहा लेकिन सख्ती करने पर सारी बातें कबूल कर लीं। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को बताता था पीए, पत्नी मंत्री बनकर करती थी बात
पुलिस की पूछताछ में एक चौंकाने वाली भी बात सामने आई। पता चला कि इस फर्जीवाड़े में आरोपी की पत्नी सोनम पांडेय भी शामिल है। दरअसल सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह खुद को मंत्री का पीए सुमित बताकर अफसरों व अन्य लोगों को फोन करता था। इसके बाद वह कहता था कि मंत्री जी खुद बात करेंगी और फिर फोन अपनी पत्नी को पकड़ा देता था। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी की पत्नी का भी नाम शामिल किया जाएगा। जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी खीरी में ही दो स्कूल व एक डिग्री कॉलेज का संचालन भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed