फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ila dwiedi became topper in pgat allahbad university

पीजीएटी प्रवेश परीक्षा में इला द्विवेदी रहीं टॉपर

Wed, 04 Nov 2020 10:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ila dwiedi became topper in pgat allahbad university
प्रयागराज। इविवि प्रवेश समिति की ओर से परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) सत्र 2020-21 के सभी विषयों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम बुधवार को वेबसाइट www.aupravesh2020.com पर जारी कर दिया गया। सुल्तानपुर, अलीगंज की इला द्विवेदी ने पीजी भूगोल की प्रवेश परीक्षा में सबसे अधिक 260.40 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इविवि की पीजी प्रवेश परीक्षा में दूसरे स्थान पर कुलेंद्र चतुर्वेदी एवं सर्वेश मिश्र रहे। इन दोनों छात्रों को बराबर 256 अंक मिले। प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. शैलेंद्र राय के अनुसार प्रवेश परीक्षा का कटऑफ जारी करके शीघ्र ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कोरोना के चलते प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। प्रवेश के लिए छात्रों को इस बार विभाग आने की जरूरत नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा का परिणाम इस प्रकार रहा
प्रवेश समिति की ओर से जारी परिणाम में प्राचीन इतिहास में मुकुंद मिश्र 220, मानव विज्ञान में शाल्विका उपाध्याय 212, वनस्पति विज्ञान में अमन सिंह गर्गवंशी 232, रसायन विज्ञान में अजय पाल 214, कंप्यूटर विज्ञान में शिवांग शुक्ल 216, रक्षा अध्ययन में इंतेजार अंसारी 180, अर्थशास्त्र में सोनम प्रिया 228, शिक्षाशास्त्र में दिव्या तिवारी, अंग्रेजी भाषा में अमित कुमार यादव 196, अंग्रेजी में यशिता मिश्रा 252, भूगोल में इला द्विवेदी ने सर्वोच्च अंक 260.40 अंक हासिल कर शीर्ष पर जगह बनाई है। सांख्यिकी में वैभव सिंह और शंकर गुलाटी ने बराबर 196 अंक हासिल कर टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यकालीन इतिहास में हिमांशु, कंचन को बराबर अंक
मध्यकालीन एवूं आधुनिक इतिहास में हिमांशु बालियान और कंचन पटेल ने बराबर 202 अंक प्राप्त किए हैं। पीजी संगीत की प्रवेश परीक्षा में अदिति मिश्रा 222.60, एमए पेंटिंग में आयुषी राय 192, एमपीए में नम: शिवाय तिवारी 244, गणित में स्वर्णिम मिश्र 254, दर्शनशास्त्र में अंशिका सिंह 226, भौतिकी में सुधांशु निकेतन मिश्र 252, राजनीति विज्ञान में अक्षांश कटियार 242, मनोविज्ञान में संदीप सरोज 252 अंक के साथ टॉप किया है।

इसके अलावा संस्कृत में स्वाती गुप्ता, समाजशास्त्र में अनुज प्रताप सिंह, उर्दू में गुलआफ्शा खातून, प्राणि विज्ञान में श्वेता सिंह और एमकॉम में आयुषी केसरवानी ने सर्वोच्च अंक हासिल कर विभाग में टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed