{"_id":"5f0df7068ebc3e63a25dd0bf","slug":"iiit-news-city-desk-news-ald2810278166","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉयरलैस सेंसर नेटवर्क को मानव जीवन के लिए उपयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉयरलैस सेंसर नेटवर्क को मानव जीवन के लिए उपयोगी
विज्ञापन
iiit news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ट्रिपलआईटी में एंटीना डिजाइनिंग पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में एंटीना डिजाइनिंग पर चल रहे राष्ट्रीय कार्यशाला में संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न प्रकार के एंटीना की जरूरत होगी। उन्होंने कहा है एंटीना की बढ़ती हुई आवश्यकता को देखते हुए इस क्षेत्र में और अधिक शोध की जरूरत है, उन्होंने वायरलेस सेंसर नेटवर्क को मानव जीवन के लिए उपयोगी बताया। कार्यशाला के समन्वयक में डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने वायरलेस सेंसर नेटवर्क में काम आने वाले एवं एनर्जी जनरेट करने वाले एंटीना की आवश्यकता के बारे जानकारी दी। उनका कहना था कि अपने देश में एनर्जी हार्वेस्टिंग में काम आने वाले एंटीना पर बहुत ही कम काम हुआ है। इस क्षेत्र अधिक काम करने की जरूरत है, जिससे वॉयरलैस सेंसर नेटवर्क को मानव जीवन के लिए उपयोगी बनाया जा सके।
डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया जीवन के हर क्षेत्र में, चाहे वह मेडिकल का क्षेत्र हो सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र हो शिक्षा का क्षेत्र हो सुरक्षा या पुलिस का क्षेत्र हो, एंटीना की आवश्यकता होती है मेडिकल के क्षेत्र में एंटीना डेवलपमेंट की बहुत अधिक आवश्यकता है। प्रोग्राम के संयोजक डॉ संजय सिंह ने कार्यशाला का विवरण दिया। आईआईटी धनबाद एनआईटी नागपुर एमएनएनआईटी प्रयागराज इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं सरकारी संस्थानों में कार्यरत प्रतिभागी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग ले रहे हैं।