फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IFFCO cheated hundreds of unemployed in the name of jobs, recovery of fake advertisements

इफको में नौकरी के नाम सैकड़ों बेरोजगारों से ठगी, फर्जी विज्ञापन निकालकर की वसूली

Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 May 2021 10:19 PM IST
सार

  • जालसाजों ने कुछ दिन पहले फर्जी विज्ञापन निकालकर बेरोजगारों से प्रति फार्म हजार रुपये वसूले
  • इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थी पहुंचे तो मचा हड़कंप, इफको ने बयान जारी कर बताया मामला फर्जी

विज्ञापन
IFFCO cheated hundreds of unemployed in the name of jobs, recovery of fake advertisements
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर जालसाजों ने इफको में नौकरी के नाम पर सैकड़ों बेरोजगारों से लाखों की ठगी कर ली। शुक्रवार को इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब कई युवक इंटरव्यू के लिए फूलपुर स्थित इफको पहुंच गए। पता चला कि एक वेबसाइट पर फर्जी विज्ञापन निकालकर प्रति फार्म 1000 रुपये वसूले गए हैं। इफको अधिकारियों ने एक विज्ञप्ति जारी कर जालसाजी के बारे में आगाह किया है। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


साइबर ठगों ने कुछ समय पहले एक वेबसाइट में इफको की फूलपुर इकाई में इलेक्ट्रीशियन व फिटर ट्रेड में कार्मिकों के 350 रिक्त पदों के लिए फर्जी विज्ञापन निकाला। आवेदन की तिथि 10 मई से 18 मई दिखाई गई। पंजीकरण के लिए एक हजार रुपये का शुल्क भी निर्धारित कर दिया। भर्ती की विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र के कई युवकों ने आवेदन करना शुरू कर दिया। तमाम बेरोजगारों ने वेबसाइट के माध्यम से 1000 शुल्क भी जमा कर दिया। साइबर जालसाजों ने इस विज्ञापन के अलावा एक और भर्ती का विज्ञापन जारी किया जिसमें  इफको की डीलरशिप व फ्रेंचाइजी का आवेदन मांगा गया था। शुक्रवार को इंटरव्यू के लिए जब डीलरशिप और फ्रेंचाइजी के इंटरव्यू के लिए बेरोजगार इफको की फूलपुर इकाई में पहुंचने लगे तो इफको के अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


 इफको के कार्यकारी निदेशक एचआर नकुल पाठक ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस तरह की किसी भी भर्ती विज्ञापन निकाले जाने से इनकार किया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय मिश्र ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी नियुक्ति एवं डीलरशिप को पूर्णतया फर्जी बताते हुए कहा कि इफको की ओर से कोई भी भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने लोगों से किसी के बहकावे में नहीं आने की बात कही है। दूसरी ओर इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि उन्हें न तो इफको के अधिकारियों ने कोई तहरीर दी है न ही किसी अभ्यर्थी ने। जैसे ही तहरीर मिलेगी, पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed