फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If you consider Shivpal Yadav as election uncle then there will be fraud like this

केशव मौर्य का सपा पर तंज : शिवपाल यादव को चुनावी चाचा समझेंगे तो ऐसे ही होगी ठगी

Fri, 23 Dec 2022 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 09:40 PM IST
सार

प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी न मिलने पर शुक्रवार को तंज कसा। कहा कि अखिलेश अगर उन्हें सही मायने में चाचा मानेंगे, तभी कुछ देंगे।

विज्ञापन
If you consider Shivpal Yadav as election uncle then there will be fraud like this
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी न मिलने पर शुक्रवार को तंज कसा। कहा कि अखिलेश अगर उन्हें सही मायने में चाचा मानेंगे, तभी कुछ देंगे। अगर उन्हें सिर्फ चुनावी चाचा समझेंगे तो शिवपाल के साथ ऐसे ही ठगी की जाएगी।

विज्ञापन


केशव ने कहा कि इस तरह की चर्चा थी कि अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद देकर पिता मुलायम सिंह यादव से कुर्सी छीने जाने के आरोपों से बरी होंगे, लेकिन यह चुनावी चर्चा ही साबित हुई।
विज्ञापन


2024 के लोकसभा और 2027 में विधानसभा चुनाव पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए मैनपुरी की जनता ने उप चुनाव में उनकी बहू डिंपल यादव को जिताया। इसकी बधाई हम सभी ने उन्हें दी है। जहां तक आगे चुनाव की बात है तो चाचा साथ रहें या न रहें, चुनाव में सपा को जीत नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भावनाओं को भड़काने वाला नहीं होना चाहिए फिल्मांकन 
डिप्टी सीएम ने पठान फिल्म को लेकर चल रहे विरोध एवं दूसरे राज्यों में विवादित दृश्य काटने की बात पर कहा कि किसी की भावनाओं को भड़काने वाला फिल्मांकन नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed