फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If you can learn about the planets in Bhardwaj Ashram then you can have darshan of Jyotirlinga in Minto Park.

Prayagraj : भरद्वाज आश्रम में ग्रहों के बारे में जान पाएंगे तो मिंटो पार्क में होंगे ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Sun, 08 Sep 2024 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 05:40 PM IST
सार

महाकुंभ से पहले भरद्वाज कॉरिडोर तैयार हो जाएगा। उसे विशेष तरीके से सजाया भी जाएगा। इसके अलावा बालसन चौराहा स्थित पार्क में भी तीन ल्युमिनस टावर लगाने के साथ सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में भरद्वाज आश्रम पार्क को भी सजाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
If you can learn about the planets in Bhardwaj Ashram then you can have darshan of Jyotirlinga in Minto Park.
भरद्वाज आश्रम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के दौरान भरद्वाज आश्रम और मिंटो पार्क भी मुख्य आकर्षण होंगे। भरद्वाज आश्रम पार्क में नौ ग्रहों के बारे में जानकारी हो सकेगी तो मिंटो पार्क में ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। दोनों आकृतियां खास तरीके के पत्थर से बनाए जाएंगे। इन पर 6.74 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होगी।

विज्ञापन


महाकुंभ से पहले भरद्वाज कॉरिडोर तैयार हो जाएगा। उसे विशेष तरीके से सजाया भी जाएगा। इसके अलावा बालसन चौराहा स्थित पार्क में भी तीन ल्युमिनस टावर लगाने के साथ सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में भरद्वाज आश्रम पार्क को भी सजाने की योजना बनाई है। भरद्वार आश्रम, बालसन चौराहा तथा आसपास को क्षेत्र शहर से आकर्षक स्थानों में शामिल होगा।
विज्ञापन


इसके तहत भरद्वाज आश्रम पार्क में नक्षत्र वाटिका नाम से दीवार बनाई जाएगी। इस पर नौ ग्रहों को दर्शाया जाएगा जो खास तरह के पत्थर के होंगे। इन ग्रहों को झालरों से भी सजाया जाएगा। इन ग्रहों का विवरण भी होगा। पार्क में सौंदर्यीकरण के अन्य काम भी कराए जाएंगे। इस पर कुल 4.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मिंटो पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पार्क में खास तरह के चबूतरे, लाइटिंग आदि के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा विशाल आकार के ज्योतिर्लिंग बनाए जाएंगे। इसे विशेष तरीके से सजाया भी जाएगा। इस पर कुल 2.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएंडडीएस के वरिष्ठ स्थानिक अभियंता विनय शुक्ला ने बताया कि दोनों पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। नवंबर तक काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed