फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If the subsidy directly to the account will ration

तो राशन की सब्सिडी भी सीधे खाते में जाएगी

Sun, 07 Feb 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन

जिले में पहली मार्च से खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि आमजन को सस्ते में राशन मिलेे और कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सके। पहले चरण के तहत चयनित पात्र गृहस्थियों को सस्ते में राशन मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया पर काम होगा। योजना है कि रसोई गैस की तरह राशन की सब्सिडी भी सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाए। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चयनित पात्र गृहस्थितियों से अनिवार्य रूप से लिए जा रहे आधार नंबर और बैंक खाता संख्या इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में नौ लाख 89 हजार पात्र गृहस्थियों का चयन किया गया है। जो पात्र परिवार चयनित होने से वंचित रह गए हैं, उनसे दावे-आपत्तियां मांगी गई हैं। चयनित परिवारों को पहली मार्च से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल मुहैया कराया जाएगा। गेहूं और चावल का मूल्य इतना कम है कि इनकी बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो सकती है। ऐसे में पात्र परिवार सस्ते राशन से वंचित हो सकते हैं। आपूर्ति विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस पर लगाने के लिए अभी से काम शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन

चयनित पात्र परिवारों को अस्थायी राशन कार्ड जारी किए गए हैं और कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि चयनित परिवारों से बैंक खाता संख्या, आधार नंबर लेकर राशन कार्ड में अंकित किया जाए। सूत्रों के मुताबिक राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए यह पहला कदम है। योजना है कि रसोई गैस की तरह भविष्य में राशन की सब्सिडी भी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाए ताकि चयनित परिवारों को उचित मूल्य पर राशन मुहैया कराया जा सके और इसकी कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed