{"_id":"56f18c474f1c1b4b7ff14d24","slug":"if-the-heart-is-weak-cannabis-avoid-tndi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल कमजोर है तो भांग, ठंडई से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल कमजोर है तो भांग, ठंडई से बचें
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
होली पर जमकर हुई खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर जमकर रंग खेलें और सबकुछ खाएं लेकिन संभलकर। गरिष्ठ भोजन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। वैसे भी मौसम सेहत के लिहाज से मुफीद नहीं है, सो स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय है कि ऐसे में और ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है ताकि सेहत होली के की मस्ती में आड़े न आए।
आयुर्वेदाचार्य डॉ. एसके सिंह बताते हैं कि किसी को अगर सांस, दिल की बीमारी है। ब्रेन स्ट्रोक हो चुका है या कोई दमा का शिकार है तो भांग, ठंडई और अन्य ठंडी चीजों से बचें। बीमार व्यक्ति हो या सामान्य, पानी जमकर पिएं। यह सेहत के लिए कवच का काम करेगा। गुझिया का प्रयोग कम से कम करें। मैदा, सूजी और खोवा पेट खराब कर सकता है। इस मौसम में वैसे भी पेट के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सामान्य व्यक्ति ठंडी चीजों या जूस का सेवन करे और पापड़, चिप्स जैसे हल्के स्नैक्स को प्रयोग करे।