{"_id":"3f9b232cbc76361982b63fa00d15ff26","slug":"if-life-collage-and-indrajit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी का कोलॉज हैं ‘एवं इंद्रजीत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी का कोलॉज हैं ‘एवं इंद्रजीत’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। समानांतर संस्था के चार दिनी समारोह समानांतर-38 का आगाज रविवार को रविंद्रालय में ‘एवं इंद्रजीत’ के मंचन के साथ हुआ। बादल सरकार द्वारा लिखित नाटक ‘एवं इंद्रजीत’ के 50 वर्ष पूरे होने प्रो.अनीता गोपेश के सधे हुए निर्देशन में कलाकारों ने प्रभावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। नाटक में बखूबी दर्शाया गया कि मृत्यु का वरण समस्या का समाधान नहीं है। यह जानते हुए भी कि हमारे पास कोई संबल नहीं है, हमें जीना है। बादल सरकार की काव्यात्मक भाषा, संप्रेषण और अर्थ दोनों को समृद्ध करती है। नए कलेवर में प्रस्तुत नाटक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। जिंदगी की अलग-अलग छवियों का ऐसा कोलाज प्रस्तुत किया, जिसमें दर्शकों को कहीं न कहीं अपने जीवन के सच की झलक दिखी।
निर्देशक प्रो.अनीता गोपेश ने कहा कि बादल सरकार का 60 के दशक में लिखा गया नाटक आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना रचना के वक्त था। यह संपूर्ण नाटक जीवन की बहुरंगी कविता है। कला समीक्षक शमीक बंदोपाध्याय ने बादल सरकार के व्यक्तित्व के बारे में बताया। नाटक की परिकल्पना अनिल रंजन भौमिक की रही। नाटक में प्रो.अनीता गोपेश, धीरज कुमार गुप्त, सृष्टि राज, अखिलेश प्रजापति, सौरभ शुक्ला, अमोल विक्रम और राकेश कुमार यादव ने अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया।
समारोह के दूसरे दिन सोमवार को स्वराज विद्यापीठ में शाम चार बजे नाटककार से मिलिए कार्यक्रम में नाटककार राजेश मिश्र अपने नवीनतम नाटक ‘श्राद्ध’ का पाठ करेंगे। बाद में वह श्रोताओं के सवालों के उत्तर भी देंगे।