{"_id":"65d66748cb11a9ac420c2e45","slug":"if-bjp-calls-we-will-definitely-talk-sherwani-allahabad-news-c-3-1-ald1024-323280-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर भाजपा बुलाएगी तो जरूर बात करेंगे : शेरवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर भाजपा बुलाएगी तो जरूर बात करेंगे : शेरवानी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सलीम इकबाल शेरवानी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह सपा प्रमुख से नाराज हैं। क्योंकि, अखिलेश यादव जिस पीडीए की बात करते हैं, उस पीडीए में पिछड़े और अल्पसंख्यकों की ही उपेक्षा हो रही है। भाजपा में जाने के सवाल पर शेरवानी ने कहा कि अभी वहां से किसी ने संपर्क नहीं किया है। अगर भाजपा बुलाती है तो जरूर बात करेंगे।
प्रयागराज आगमन के बाद अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि यह बात पूरी तरह से गलत है कि राज्यसभा का टिकट न मिलने की वजह से मैं नाराज हूं। अखिलेश यादव पीडीए के प्लेटफार्म पर 2024 का लोकसभा चुनाव तो लड़ना चाहते हैं। लेकिन, वह उसी पीडीए की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी के मुसलमानों ने यूपी के पिछले चुनाव में 80 फीसदी से ज्यादा वोट समाजवादी पार्टी को दिया था। इसके बावजूद मुसलमानों की हो रही उपेक्षा से मुझे नाराजगी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि ना ही बीजेपी के किसी नेता ने उनसे अब तक कोई संपर्क किया है और ना ही किसी ने उन्हें बुलाया है। पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि अगर बीजेपी के लोग भी उन्हें बुलाएंगे तो उनसे बातचीत करने जरूर जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
धर्मेंद्र यादव ने की थी मुझे मनाने की कोशिश
0 बदायूं में लोकसभा का प्रत्याशी बदले जाने के सवाल पर सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा है कि मुझे धर्मेंद्र यादव से कोई ज्यादती नाराजगी नहीं है क्योंकि कल तक भी वह मेरे संपर्क में थे। उन्होंने कहा है कि धर्मेंद्र यादव ने मुझे मनाने की भी कोशिश की। लेकिन मैंने उन्हें साफ कर दिया है कि मैं अपना स्टैंड नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग मेरे साथ जुड़े हैं उनसे रायशुमारी के बाद ही मैं कोई अपना अगला कदम उठाऊंगा।
अखिलेश बातचीत के लिए बुलाएंगे तो जरूर जाऊंगा
समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि अभी मैंने महासचिव पद ही छोड़ा है। अगर अखिलेश यादव मुझे बातचीत के लिए बुलाएंगे तो मैं उनसे मिलने जरूर जाऊंगा। पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा है कि किसी भी दल में जाने का फैसला मैं बगैर अपने लोगों से बातचीत के बिना नहीं लूंगा। सलीम शेरवानी ने कहा है कि उनसे समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने संपर्क साधा है। कहा कि पिछले 40 वर्ष में मुझे कई बार सांसद और विदेश मंत्री रहने का अवसर मिला। इसलिए मेरे मन में अब राजनीति को लेकर कोई इच्छा नहीं है।