{"_id":"5db491a28ebc3e93bc19bbad","slug":"ies-result-2019-allahabad-news-ald2586075153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के अनुभव का आईईएस में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के अनुभव का आईईएस में चयन
विज्ञापन
IES result 2019
- फोटो : CITY DESK
घर पर की तैयारी, दूसरे प्रयास में मिली सफलता
आईईएस के लिए छोड़ दी ओएनजीसी की नौकरी
प्रयागराज, 26 अक्तूबर। संगम नगरी के एक और प्रतिभाशाली छात्र अनुभव का भी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस)-2019 में चयन हुआ है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 65वीं रैंक के साथ उनका चयन हुआ है। अनुभव ने कोई कोचिंग नहीं की और घर में तैयारी की। अनुभव को दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली।
सिविल लाइंस में मिंटो रोड स्थित मैपेल लीव्ज रेजीडेंसी अपार्टमेंट में रहने वाले अनुभव ने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज से की। दसवीं में 95.4 फीसदी अंकों के साथ वह स्कूल के टॉपर थे जबकि वर्ष 2012 में उन्होंने 97 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया। इसके बाद उनका चयन आईआईटी खड़गपुर में हो गया। वहां से वर्ष 2017 में बीटेक-एमटेक की पढ़ाई पूरी की और ओएनजीसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर ज्वाइन कर लिया।
हालांकि अनुभव को यह नौकरी रास नहीं आई और वह नौकरी छोड़कर आईईएस की तैयारी में जुट गए। अनुभव के पिता अश्विनी कुमार अग्रवाल मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगकी संस्थान में प्रशासनिक अनुभाग में कार्यरत हैं और मां सुभद्रा अग्रवाल प्रधान डाकघर सिविल लाइंस में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। अनुभव के बड़े भाई आलोक अग्रवाल ने एमएनएनआईटी से बीटेक किया था और उन्हें प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल भी मिला था।