{"_id":"61263c34cc1774700373f66d","slug":"iert-entrance-exam-results-will-be-released-in-the-first-week-of-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईईआरटी : सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे प्रवेश परीक्षा के परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईईआरटी : सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे प्रवेश परीक्षा के परिणाम
Wed, 25 Aug 2021 06:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:18 PM IST
सार
तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 13 ब्रांचों में 975 सीटों पर दाखिले के लिए मंगलवार को शहर के 13 केंद्रों पर आफलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 4938 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। जबकि, 816 ने परीक्षा ही छोड़ दी।
विज्ञापन
रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईईआरटी में दाखिले की खिड़की सितंबर के दूसरे सप्ताह में खुल जाएगी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त को हुई है। संस्थान की ओर से सितंबर के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 13 ब्रांचों में 975 सीटों पर दाखिले के लिए मंगलवार को शहर के 13 केंद्रों पर आफलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 4938 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। जबकि, 816 ने परीक्षा ही छोड़ दी।
इस लिहाज से 86 फीसद अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश के लिए 5754 अभ्यर्थियों ने आनलाइन मोड में दावेदारी ठोकी थी। संस्थान के परीक्षा सचिव डाक्टर केबी सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद दाखिले की खिड़की खोल दी जाएगी। 10 से 12 दिन तक आफलाइन काउंसिलिंग के बाद दस्तावेज सत्यापन, ब्रांच आवंटन फिर फीस जमा कराकर दाखिला दे दिया जाएगा। इसी के साथ नए सत्र का आगाज हो जाएगा।