फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Idols of Goddess Durga installed in pandals

Prayagraj News: पंडालों में स्थापित की गईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Idols of Goddess Durga installed in pandals
उरुवा के मंडप गेस्ट हाउस के सामने पंडाल में स्थापित की गई मां दुर्गा के प्रतिमा। पंडाल को दिया
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन घरों एवं पंडालों में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर स्नान कर मां भगवती का पूजा अर्चन शुरू किया।
विज्ञापन

मेजारोड चौराहे पर पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा बेहद आकर्षक हैं। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। वहीं उरुवा में मंडप गेस्ट हाउस के सामने श्री मंडप दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित की गईं मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ जुटी।
विज्ञापन

मौके पर पं. विनोद मिश्र, पंकज पांडेय, डॉ. मानसिंह, शुभम, राजन, मोहित, आलोक चौबे, राजू मिश्रा, चन्द्रभान आदि रहे। उधर, सिरसा में पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। रामनगर में मां शीतला मंदिर में पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारा में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की
बारा। रविवार को नवरात्र के पहले दिन बारा खास व आसपास के गांवों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हुईं। भक्तों ने पूजा अर्चना व भजन कीर्तन शुरू किया, जिससे पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठे। बारा खास के भैरव मंदिर परिसर और घरों में मां शैलपुत्री की पूजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed