फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Idols immersed in Pond of Jagdamba, Andawa departing from Prayagraj Pandals

प्रयागराज : प्रयागराज  पंडालों से विदा हुईं जगदंबा, अंदावा के तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन

Sun, 17 Oct 2021 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Idols immersed in Pond of Jagdamba, Andawa departing from Prayagraj Pandals
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
शारदीय नवरात्र के अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के साथ ही पंडालों में प्रतिष्ठापित दुर्गा प्रतिमाओं को भक्तों ने भावपूर्ण विदाई दी। बाजे गाजे के साथ वाहनों पर मां की विसर्जन शोभायाएं निकाली गईं। रास्ते भर अबीर-गुलाल उड़ाते , नाचते और जयकारा लगाते हुए भक्त मां को विदा करने
विज्ञापन

निकले। अंदावा के तालाब में सविधि पूजन के साथ ही प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। 

दशहरा से दो दिन तक प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शोभायात्राएं निकाली जाती रहीं। बाजे गाजे के साथ सुसज्जिच वाहनों पर प्रतिमाओं को लेकर हर गली-मुहल्ले से भक्तों की टोलियां विसर्जन यात्राएं लेकर निकलीं। अंदावा में बने तालाब के किनारे सविधि पूजन-अर्चन कर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विदा किया जाने लगा। मां को विदा करने के लिए सुबह से ही पूजा पंडालों में सिंदूर खेला शुरू हो गया।
विज्ञापन


बंगाली समाज की सुहागिन महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित करने के साथ ही एक-दूसरे को सिंदूर से रंग डाला। इसके बाद वाहनों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए ले जाई गई। शुक्रवार की शाम सात बजे तक अंदावा में पांच सौ से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। लूकरगंज, सिविल लाइंस, कटरा, कर्नलगंज, गोविंदपुर, सदर बाजार, खुल्दाबाद, तेलियरगंज, बाई का बाग, रामबाग, कर्नलगंज, एलनगंज, टैगोर टाउन, बैरहना, प्रीतम नगर, कीडगंज, कटघर बारवारी समेत दर्जनों कमेटियों की प्रतिमाओं का विसर्जन उत्साह से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी पुराने शहर की कई कमेटियों की ओर से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वाहनों पर प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन के लिए जाने वाले भक्तों का झूंसी जाने वाले मार्ग पर देर रात तक तांता लगा रहा। प्रतिमा विसर्जन के लिए अंदावा के तालाब के आसपास लाइट की भी व्यवस्था की गई थी। बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह का फाल्ट आने पर जेनरेटर के भी इंतजाम किए गए थे। इस दौरान गहरे पानी किसी भी भक्त के न जाने देने के लिए जल पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे।

विसर्जन के दौरान शास्त्री सेतु पर लगा भीषण जाम
प्रतिमा विसर्जन के लिए वाहनों पर निकली शोभायात्राओं की वजह से गंगा पर बने शास्त्री सेतु पर भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान तिल-तिल कर वाहन आगे बढ़ते रहे। जाम की वजह से वाराणसी की ओर से जाने वाले या उधर से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें खड़ी रहीं। इससे लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा।

दुर्गा भक्तों से भरी टेंपो बस से टकराई, एक की मौत, आधा दर्जन घायल
मूर्ति विसर्जन कर लौटते समय शुक्रवार को बस और टेंपो में भीषण टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक
लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ, जब झूंसी स्थित अंदावा के तालाब से प्रतिमा विसर्जन कर अल्लापुर के लोग टेंपो पर सवार होकर लौट रहे थे।


सजल हुईं आंखें, मिले चारों भाई
क्रासर
बाबा हाथीराम पजावा की रामलीला में भरत मिलाप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रावण वध के बाद सीता के साथ अयोध्या लौटे भगवान राम, लक्ष्मण से
भरत और शत्रुघ्न के मिलन के क्षणों में शनिवार को लीला प्रेमियों की आंखें
प्रेम के भावों से भरकर छलक उठीं। महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी
की ओर से भरत मिलाप के मंचन का दृश्य ऐसा ही था। इस दौरान हर्षध्वनि के बीच
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राम दरबार की आरती उतारी।
सर्व प्रथम प्रभु श्रीराम,  लक्ष्मण, माता सीता, भारत और शत्रुघ्न का मंच
पर आगमन हुआ। इसके बाद पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी
ने मां सीता के साथ चारों भाइयों आरती उतारी। पिर राम, लक्ष्मण, भरत
शत्रुघ्न का पुष्पवर्षा के बीच मिलाप हुआ। इस दौरान भजनों और भक्ति गीतों
से वातावरण को संगीतमय बनाया गया। रत्नेश दुबे ने भरत मिलाप के अवसर से
जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की। बोल थे- मेरे बांके बिहारी
लाल तूं इतना ना करियो शृंगार नजर लग जाएगी...। इस दौरान लीला प्रेमी
तालियों की गड़गड़ाहट के साथ झूमते-थिरकते रहे। इस मौके पर कमेटी के मोहन
जी टंडन ‘टंडन भैया’, अमिताभ टंडन, राजेश मल्होत्रा, सचिन कुमार गुप्ता,
अशोक मालवीय, सागर पांडेय, रवि गुप्ता उपस्थित थे।


विसर्जन से पहले सिंदूर खेला, पीले हुए पंडाल
क्रासर
पूजा पंडालों में सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला से दी महिषासुर मर्दिनी को विदाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रतिमा विसर्जन से पहले दुर्गा पूजा पंडालों में सुहागिन
महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई और मां मां महिषासुरमर्दिनी के दरबार
में सर्वमंगल की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर
रंग डाला। कई बारवारियों में सिंदूर खेला से पंडाल पीले हो गए।
बारवारियों की ओर से शुक्रवार को पूजा पंडालों में सिंदूर पूजन किया गया।
सुहागिन महिलाओं ने सविधि पूजन कर मां की प्रतिमाओं के समक्ष सिंदूर खेला
किया। इस दौरान मां को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को मंगल टीका लगाया गया।
कटरा बारवारी में सिंदूर खेला देखते बना। यहां सुहागिन महिलाओं ने प्रतिमा
को रंग लगाकर  एक- दूसरे को गले लगाया। इस दौरान मां से अगले वर्ष पुन: आने
और कोरोना महामारी का विनाश करने की कामना की गई। प्रतिमा विसर्जन के बाद
विजय सम्मेलन भी हुआ। इस दौरान भक्तों को शांति जल प्रदान किया गया। 
सिंदूर खेला में लीना वार्ष्णेय, मोनामी घोष, रंभा चतुर्वेदी, अंजना देव,
कोनिका शाहा, सुषमी घोष, चंद्रकेश मिश्रा समेत कई महिलाएं मौजूद थीं। इसी
तरह शाहगंज, रामबाग, बाई का बाग, लूकरगंज, सिविल लाइंस, कर्नलगंज,एलनगंज,
गोविंदपुर, जार्जटाउन, खुल्दाबाद, तेलियरगंज, टैगोर टाउन, बैरहना, प्रीतम
नगर, करेली, करेलाबाग, कटघर समेत अन्य बारवारियों की ओर से सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई।


अयोध्या के सिंहासन पर भगवान राम का राज्याभिषेक
प्रयागराज। लंका विजय कर लौटे भगवान राम को अयोध्या की राजगद्दी सौंप दी
गई। बाघंबरी क्षेत्र रामलीला कमेटी की ओर से राम राज्याभिषेक की लीला का
मोहक मंचन किया गया।
लंका पर विजय पताका फहरा कर प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के लौटने
पर अयोध्या नगरी दीपों से जगमग हो गई। लीला मंचन के दौरान भगवान राम को
राजगद्दी पर विराजमान कर कर प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाया। इस दौरान
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि टीना मां ने भगवान की आरती
की। परंपरा अनुसार राजतिलक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजीव बाजपेयी, मंत्री
रामाश्रय दुबे, रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूलचंद्र दुबे, कमेटी के पूर्व
अध्यक्ष राम नरेश तिवारी पिंडीवासा, कुंज बिहारी मिश्र, सुधीर द्विवेदी,
नागेंद्र सिंह उपस्थित थे।


विजय पर्व पर शस्त्र पूजन कर फहराई गई शौर्य पताका
क्रासर
बुराइयों को त्यागने और भगवान राम के आदर्शों पर चलने का किया गया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। विजय दशमी पर शुक्रवार को शस्त्र पूजन कर शौर्य पताका लहराई गई।
इस दौरान भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। कानपुर रोड
स्थित गोमती गार्डेन परिसर में महाराणा प्रताप शक्ति पुंज ट्रस्ट की ओर से
शस्त्र पूजन किया गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह के
नेतृत्व में शस्त्र पूजन किया गया। भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप
प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री
नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने विजय दशमी पर लोक कल्याण के लिए लोगों से आगे
आने का आह्वान किया। उन्होंने क्षत्रिय कल्याण के लिए महाराणा प्रताप शक्ति
पुंज ट्रस्ट के उद्देश्यों को सहारा। साथ ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर
चलने की लोगों से अपील भी की। विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति एपी
सिंह ने क्षत्रिय समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील की। इस
मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शरण पुजारी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के
अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, नगर निगम के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा नेता
विक्रम जीत सिंह भदौरिया,उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, रेनू राज सिंह,राजेश
सिंह,सभाजीत सिंह,अशोक सिंह कलहंस, दिनेश प्रताप राव,संतोष सिंह बब्लू,
अमरजीत सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश
सिंह,महासचिव शिववीर सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

इनसेट
शिव शक्ति सेना ने सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में किया शस्त्र पूजन
प्रयागराज। शिवशक्ति सेना की ओर से बादशाही मंडी स्थित सिद्धेश्वर नाथ
महादेव मंदिर में शस्त्र पूजन किया गया। सेना के संस्थापक अजय
गुप्ता,महासचिव दिनेश सिंह राजपूत, प्रमोद बंसल ने भगवान राम की आरती की।
इसके बाद पुरोहित अलख नारायण मिश्र और मिखिलेश कुमार पांडेय ने चांदी के
धनुष-बाण, तलवार, फरसा, गदा जैसे शस्त्रों का पूजन किया। इस मौके पर वंश
तिवारी, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, ललिता अग्रवाल, बब्बन सिंह चौहान,
अयोध्या सिंह चौहान, अजय जैन, बादल केसरवानी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। उधर
शिवसेना की ओर से महानगर प्रमुख मिलन साहू के नेतृत्व में मानसरोवर स्थित
कार्यालय परिसर में शस्त्र पूजन किया गया।


भगवान राम की गौरवशाली परंपरा का अनुसरण करे नई पीढ़ी: डिप्टी सीएम
प्रयागराज। कटरा की रामलीला में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भगवान राम के
आदर्शों को अपनाने का नई पीढ़ी से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दिन
असत्य पर सत्य की विजय का है। ऐसे में हमें अपनी गौरवशाली परंपराओं का अनुसरण करना चाहिए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार राम वन गमन पथ को सजाने
-संवारने के साथ ही उससे जुड़े तीर्थ स्थलों के भी कायाकल्प में जुटी है।
मार्गों का चौड़ीकरण हो रहा है। इससे पहले कमेटी की ओर से संपूर्ण रामायण
की रामकथा की लीला के लिए आरती, पूजन किया। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार
गुप्ता के अलावा स्मारिका समिति के संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने
अंगवस्त्रम पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन महामंत्री गोपाल बाबू
जायसवाल ने किया।

पूजा पंडालों में सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला से दी महिषासुर मर्दिनी को विदाई

प्रतिमा विसर्जन से पहले दुर्गा पूजा पंडालों में सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई और मां मां महिषासुरमर्दिनी के दरबार
में सर्वमंगल की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर रंग डाला। कई बारवारियों में सिंदूर खेला से पंडाल पीले हो गए। बारवारियों की ओर से शुक्रवार को पूजा पंडालों में सिंदूर पूजन किया गया। सुहागिन महिलाओं ने सविधि पूजन कर मां की प्रतिमाओं के समक्ष सिंदूर खेला किया।

इस दौरान मां को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को मंगल टीका लगाया गया। कटरा बारवारी में सिंदूर खेला देखते बना। यहां सुहागिन महिलाओं ने प्रतिमा को रंग लगाकर  एक- दूसरे को गले लगाया। इस दौरान मां से अगले वर्ष पुन: आने और कोरोना महामारी का विनाश करने की कामना की गई। प्रतिमा विसर्जन के बाद विजय सम्मेलन भी हुआ।

इस दौरान भक्तों को शांति जल प्रदान किया गया।  सिंदूर खेला में लीना वार्ष्णेय, मोनामी घोष, रंभा चतुर्वेदी, अंजना देव, कोनिका शाहा, सुषमी घोष, चंद्रकेश मिश्रा समेत कई महिलाएं मौजूद थीं। इसी तरह शाहगंज, रामबाग, बाई का बाग, लूकरगंज, सिविल लाइंस,  कर्नलगंज,एलनगंज, गोविंदपुर, जार्जटाउन, खुल्दाबाद, तेलियरगंज, टैगोर टाउन, बैरहना, प्रीतम नगर, करेली, करेलाबाग, कटघर समेत अन्य बारवारियों की ओर से सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed