{"_id":"578001974f1c1b114f7f9ad8","slug":"idi-sector-spent-at-the-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"टर के मेले में खर्च हुई ईदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टर के मेले में खर्च हुई ईदी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
मेला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के दूसरे दिन टर के मेले में खुशियां छाईं। ईद पर बड़ों से मिली ईदी टर के मेले में खर्च की गई। शुक्रवार को अटाला के इस्लाम पार्क और मंसूर अली पार्क के करीब बच्चों के लिए मेला लगा। इसी क्रम में गौस नगर तिराहा, दरियाबाद, रसूलपुर में भी मेले लगे। टर के मेले में खिलौने, झूले, बांउसी पर बच्चों की भीड़ रही। चाट, चाउमीन, पिज्जा बर्गर आदि की दुकानों पर युवाओं की भीड़ रही। तरह-तरह के खिलौने, झूले, बांउसी, रोलर कोस्टर ने जहां बच्चों को लुभाया, वहीं चाट, चाउमीन, पिज्जा बर्गर, मोमोज, मंचूरियन, फ्राइड राइस आदि की दुकानों पर भी बच्चों, युवाओं की भीड़ रही। बच्चों के साथ पहुंचे बड़ों ने भी जमकर लुत्फ उठाया।
रवायत के मुताबिक ईद के दूसरे दिन टर के मेले में ईद की खुशियां तारी थी। ईदी के पैसों से खरीदारी करने में जुटे बच्चों के उल्लास ने मेले की रौनक बढ़ा दी। हालांकि बारिश ने थोडी देर के लिए खलल डाली लेकिन बाद में फिर उसी जोश के साथ सभी मेले का लुत्फ लेने में जुट गए। बड़ों की अंगुली थामे छोटे बच्चे उत्साह में मेेले का नजारा लेते रहे। बच्चों ने अपनी पसंद की चीजें खरीदीं। महिलाओं ने शृंगार और घर की सजावट की चीजें खरीदीं। झूले का लुत्फ उठाने में महिलाएं, युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। बिजली की रंगबिरंगी रोशनी से मेला क्षेत्र जगमगाया । लाउडस्पीकर से बज रहे गीतों पर युवाओं ने डांस किया।