{"_id":"68376522534dee820b001eca","slug":"identity-of-the-youth-found-dead-near-the-railway-station-naini-news-c-257-1-sald1006-114707-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्टेशन के पास मृत मिले युवक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्टेशन के पास मृत मिले युवक की पहचान
Thu, 29 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 29 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
नैनी। रेलवे स्टेशन नैनी के समीप सोमवार को मृत मिले युवक की पहचान परिजनों ने राजेश कुमार यादव (32) वर्षीय पुत्र गुलाबचंद यादव निवासी सरैया जिला जौनपुर के रूप में की। वह मुंबई से लौट रहा था। सोमवार दोपहर रेलवे स्टेशन नैनी के गेट के समीप एक युवक का शव मिला था। वह हाफ टी-शर्ट काही कलर की एवं लोअर हाफ नीले कलर की पहने हुए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने उसकी पहचान कर ली।
विज्ञापन