फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   identity of the woman found dead in the doctor flat has been identified

प्रयागराज : आखिर हो ही गई डॉक्टर के फ्लैट में मृत मिली महिला की पहचान, मां मोर्चरी पहुंची तब हुई शिनाख्त

Sat, 26 Nov 2022 05:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 05:44 AM IST
सार

शुक्रवार को मीडिया में खबर आने पर मां मर्चरी पहुंची तब इसका खुलासा हुआ। मृतका के मां ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। छह बच्चोें में मृतका पांचवें नंबर की थी। तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी है जो घर पर ही रहती है। तीन भाई हैं जो मजदूरी करते हैं। 

विज्ञापन
identity of the woman found dead in the doctor flat has been identified
Prayagraj News : फ्लैट में मौत मिलने के बाद पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैंसर सर्जन के रामबाग स्थित फ्लैट में मृत मिली महिला धूमनगंज के नींवा की रहने वाली थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसने अपने पति को छोड़ दिया था। इसके बाद से वह डॉक्टर के ही फ्लैट में रहने लगी थी। शुक्रवार को मीडिया में खबर आने पर मां मर्चरी पहुंची तब इसका खुलासा हुआ। मृतका के मां ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। छह बच्चोें में मृतका पांचवें नंबर की थी। तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी है जो घर पर ही रहती है। तीन भाई हैं जो मजदूरी करते हैं। 

विज्ञापन



बताया कि वह खुद घरों में काम करके अपना खर्च चलाती हैं। उसने बताया कि मृतका भी उसके साथ आसपास के घरों में काम करने जाया करती थी। इन्हीं में से एक डॉक्टर का भी घर था। आठ-नौ साल पहले उसने रायबरेली में उसकी शादी कर दी थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही वह पति को छोड़कर वापस चली आई। 

विज्ञापन

फिर एक दिन बिना कुछ बताए घर से गायब हो गई। बाद में पता चला कि वह डॉक्टर के रामबाग वाले फ्लैट में रहती है। इस पर वह दामाद को साथ लेकर वहां गई। लेकिन उससे मुलाकात नहीं हुई। पूछने पर डॉक्टर ने बेटी के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। उल्टा सवाल करने लगे कि तुम्हारी बेटी है ऐसे में तुम्हें पता होना चाहिए कि वह कहां है। 


मां ने बताया कि इसके बाद बेटी ने कभी उससे संपर्क नहीं किया। न ही घर आई। ऐसे में उसने भी उससे नाता तोड़ लिया। बताया कि बेटी के चले जाने की बात मोहल्ले के लोगों को भी मालूम चल गई थी।  शुक्रवार को वह काम करने पहुंची तो मकान मालकिन से इस घटना का पता चला। इसके बाद वह मर्चरी पहुंची तो पता चला कि मृतका उसकी बेटी है। 

अच्छी तरह से जानते थे डॉक्टर
मृतका की मां का कहना है कि डॉक्टर बेटी ही नहीं बल्कि उसके परिवार को भी अच्छी तरह से जानते थे। बेटी ने एक बार उसे यह भी बताया था कि डॉक्टर उसे साफ-सफाई के लिए रामबाग स्थित फ्लैट पर ले जाते हैं। इस पर उसने ऐतराज भी जताया था, लेकिन बेटी नहीं मानी। यह पूछने पर कि घटना के बाद डॉक्टर मृतका को पहचानने की बात से क्यों इंकार करते रहे, उसका कहना था कि यह वही बता सकते हैं। 


पत्नी का हो चुका है निधन, दो बेटियां भी हैं बाहर
मृतका की मां ने बताया कि वह डॉक्टर के परिवार को अच्छी तरह से जानती है। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। दो बेटियां हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। जबकि एक बेटी पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहती है। 

विज्ञापन

बड़ा सवाल, डॉक्टर ने जानकारी से क्यों किया इंकार
मृतका की मां के बयान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर डॉक्टर मृतका के बारे में जानकारी होने की बात से क्यों इंकार करते रहे। गौरतलब है कि घटना के बाद उनकी ओर से पुलिस को जो लिखित सूचना दी गई, उसमें भी यही बताया था कि महिला फ्लैट की देखरेख करती थी। नाम के अलावा वह अन्य कोई जानकारी से इंकार करते रहे थे। शुक्रवार को भी वह पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे, लेकिन चुप्पी साधे रखी। साउथ मलाका चौकी प्रभारी कृष्णमुरारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर एक दिन पहले के ही बयान पर कायम हैं। युवती के बारे में जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed