फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   icsi exam postponed

आईसीएसआई की जून माह की सभी परीक्षाएं अब दिसंबर में

Thu, 16 Jul 2020 09:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
icsi exam postponed
icsi exam postponed
प्रयागराज। कोविड-19 की वजह से इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ( आईसीएसआई) ने कंपनी सचिव कोर्स की फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल और पोस्ट सेक्रेटरी क्वालिफिकेशन जून 2020 की परीक्षा अब दिसंबर 2020 परीक्षा के साथ विलय करने का निर्णय लिया है। आईसीएसआई के अध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग ने कहा कि वर्तमान हालात में हमारे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसी वजह से दिसंबर 2020 की परीक्षाओं के साथ जून की परीक्षा को मर्ज करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि जून की परीक्षा पहले जुलाई एवं उसके बाद अगस्त 2020 में कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब वह निर्णय भी वापस ले लिया गया है। अब नई समय सारिणी के हिसाब से परीक्षा 21 दिसंबर से शुरू होगी। साथ ही जून 2020 के लिए भरा गया परीक्षा फार्म दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए मान्य होगा। कंपनी सचिवों के कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के छात्रों के लिए अलग से घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed