{"_id":"5738d4914f1c1bd918ac76e4","slug":"i-party-atmosphere-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में रहा जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में रहा जश्न का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों की घोषणा के बाद से ही स्कूलों में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने मिठाई खिलाकर, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जिले में स्कूलों का पास प्रतिशत 90-95 प्रतिशत के बीच रहा। वहीं कई स्कूलों का पास प्रतिशत तो शत प्रतिशत रहा। जिन स्कूलों के बच्चे जिले के टॉप 10 सूची में शामिल हुए, उनके शिक्षकों और परीक्षार्थियों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। जिले के टॉपर्स अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। टॉपर्स को बधाई देने के लिए शिक्षक और दूसरे परीक्षार्थी भी पहुंचे। वहीं घरों में भी में उत्साह का माहौल रहा। रिश्तेदारों को रिजल्ट बताने और शुभकामनाएं मिलने का दौर देर रात तक चलता रहा।
परिणमों की घोषणा से पहले ही स्कूलों में छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्कूलों के जो टापर्स स्कूल नहीं पहुंचे थे, उन्हें शिक्षकों ने फोन करके बुलाया। परीक्षार्थियों की सफलता की खुशी विद्यार्थियों और गुरुजनों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। टॉपर्स ने गुरुजनों ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस बीच परीक्षार्थियों ने जमकर मौज मस्ती भी की। जीत की मुद्रा में परीक्षार्थी दोस्तों के साथ जमकर ग्रुपफी और सेल्फी खींच कर सोशल साइट्स पर अपलोड करते रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के बाद परीक्षार्थी ईश्वर का आशीर्वाद लेने प्रार्थनास्थल पहुंचे। शाम को शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में भीड़ रही। परीक्षार्थियों ने अपने अभिभावकों और दोस्तों के साथ प्रसाद चढ़ाया। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन, बंधवा स्थित हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, कल्याणी देवी, ललिता देवी, अलोपी देवी मंदिरों में देर रात तक भीड़ जुटी रही।