फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   I Hatkeshhwar echoes with cheers Nath Temple

जयकारों से गूंजता रहा हाटकेश्वर नाथ मंदिर 

Thu, 21 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
I Hatkeshhwar echoes with cheers Nath Temple
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ता दूध - फोटो : amar ujala
चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी बुधवार को हाटकेश्वर नाथ की जयंती जीरो रोड स्थित हाटकेश्वर नाथ मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हाटकेश्वर नाथ का मनोहारी शृंगार किया गया। ग्यारह ब्राह्मणों ने रुद्रीपाठ किया।गुजराती समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वस्त्र पहन कर हाटकेश्वर नाथ की जयंती मनाने पहुंचे।
विज्ञापन


विधिविधान से पूजन अर्चन किया गया। घंटा-घड़ियाल, शंख की मंगल ध्वनि के बीच आरती की गई। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजा। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर हाटकेश्वर नाथ की महिमा का गुणगान किया। इस बार सामूहिक भोज का कार्यक्रम स्थगित रहा। कार्यक्रम में अध्यक्ष कैलाश मेहता, प्रमोद नागर, नित्यानंद नागर, अंकित नागर, विकास नागर, गोविंद राम झा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

 ज्ञात हो गुजराती नागर ब्राह्मण समुदाय लोगों द्वारा संवत 1952 यानी 1895 में स्थापित हाटकेश्वर नाथ मंदिर में  सिले कपड़े पहनकर जाने वालों के प्रवेश पर रोक  है। इसलिए अधिकतर लोग हाटकेश्वर नाथ का दर्शन  झरोखे से करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed