फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   I am bored with my life, LIC agent jumped into Yamuna after messaging his wife

Prayagraj : मैं अपनी जिंदगी से ऊब चुका हूं, पत्नी को मैसेज कर यमुना से कूद गया एलआईसी एजेंट

Wed, 10 Sep 2025 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 07:52 PM IST
सार

मैं अपनी जिंदगी से ऊब चुका है इसलिए अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मुझे सब लोग माफ करना। भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर एलआईसी एजेंट ने बुधवार दोपहर नए यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
I am bored with my life, LIC agent jumped into Yamuna after messaging his wife
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैं अपनी जिंदगी से ऊब चुका है इसलिए अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मुझे सब लोग माफ करना। भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर एलआईसी एजेंट ने बुधवार दोपहर नए यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। मैसेज पढ़कर परिवार के लोग नए यमुना पुल पहुंचे तो वहां उसका मोबाइल, चप्पल और बाइक खड़ी मिली। सूचना पर जल पुलिस के गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

नैनी थाना क्षेत्र के तिग्नौता डांडी निवासी लवकुश साहू उर्फ पिंटू (40) पुत्र होरी लाल एलआईसी एजेंट है। बुधवार दोपहर बच्चे को स्कूल से लेकर घर आए और किसी बात से नाराज होकर चले गए। कुछ देर बाद उनकी पत्नी निशा देवी और छोटे भाई मुकेश को उन्होंने व्हाटसप पर मैसेज भेजा। थोड़ी देर बाद परिजनों ने लवकुश के मोबाइल पर फोन किया तो किसी अंजान व्यक्ति ने फोन उठाते हुए बताया कि पुल पर वह अपना मोबाइल छोड़कर नदी में कूद गए हैं।

विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही परिजन पुल पर पहुंचे तो वहां उनका मोबाइल, चप्पल और बाइक खड़ी मिली। नैनी पुलिस ने बताया कि देर शाम तक नदी में युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को फिर से उसकी तलाश में गोताखोरों को उतारा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed