फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband stabbed wife with knife 16 times, died during treatment in hospital

प्रयागराज : पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ 16 वार, SRN में इलाज के दौरान मौत, लॉकअप में ठहाके लगाता रहा पति

Wed, 23 Aug 2023 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 03:15 PM IST
सार

पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ 16 वार किए। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रात में लॉकअप में पति ठहाके लगाकर हंसता रहा। 

विज्ञापन
Husband stabbed wife with knife 16 times, died during treatment in hospital
आशीष मिश्र, आरोपी पति। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग रोड के सरायतकी में सोमवार की सुबह ससुराल में पति ने पत्नी नीलम मिश्र को चाकू से गोद डाला। आरोपी ने पत्नी के पेट और गले पर चाकू से 16 वार किए। चीख सुनकर नहा रहे बड़े भाई ने उसकी जान बचाई। विवाहिता को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह नीलम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


छतनाग रोड के सरायतकी निवासी नीलम मिश्र का विवाह तकरीबन 13 साल पहले थरवई थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ निवासी देवनाथ मिश्र के बेटे आशीष के साथ हुआ था। पति से नीलम को बेटी गुनगुन (12), कलश (10) का बेटा युवराज (5) हैं। मायकेवालों के मुताबिक विवाह के बाद से ही ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवाह के करीब डेढ़ साल तक नीलम मायके में ही रही। इसके बाद दोनों वह ससुराल गई।

विज्ञापन

Husband stabbed wife with knife 16 times, died during treatment in hospital
इसी कमरे में हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला।

पांच दिन पहले वह फिर मायके आई थी। नीलम के बड़े भाई राजेंद्र पांडेय ने बताया कि 18 अगस्त को उसका देवर दीपक मिश्र मायके छोड़ गया था। सोमवार की सुबह नीलम अपने मायके के पिछले कमरे में सो रही थी। इसी बीच सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे उसका पति आशीष बाइक से ससुराल पहुंचा। उस वक्त राजेंद्र घर के सामने एक पान की दुकान पर खड़े थे।बहनोई के घर आने पर वह भी पीछे-पीछे चले आए। राजेंद्र ने बहनोई आशीष का पैर छुआ, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

राजेंद्र बाथरूम में नहाने चले गए। आशीष कमरे में पहुंचा और सो रही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। उसने पत्नी के पेट और गर्दन पर 16 वार किए। बहन की चीख-पुकार सुनकर नहा रहे बड़े भाई राजेंद्र पहुंचे। राजेंद्र ने बहनोई आशीष को चाकू समेत दबोच लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। घायल नीलम को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया। उसकी हालत देररात बिगड़ गई। बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। 

थाने के लॉकअप में ठहाके लगाता रहा आरोपी

अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति आशीष मिश्र को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। झूंसी थाने के लॉकअप में बैठकर वह जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसता रहा। अचानक उसकी हंसी सुनकर पुलिसवाले भी अचंभे में पड़ गए। इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि पत्नी से अनबन के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

पति समेत इन पर दर्ज की गई है एफआईआर

पत्नी पर जानलेवा हमला के आरोपी पति आशीष मिश्र के साथ ही पुलिस ने ससुर देवनाथ मिश्र उर्फ साधु, सास रीता मिश्र, देवर दीपक मिश्र, सूरज और देवरानी रंजना के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed