फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband left, boyfriend also turned his face

पति को छोड़ा, प्रेमी ने भी मुंह मोड़ा

Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
वैवाहिक संबंध तोड़कर प्रेमी संग घर बसाने का सपना देख रही युवती को गहरा आघात मिला। पति से तलाक लेने के बाद वह प्रेमी संग रहने लगी और बाद में उसी प्रेमी ने उससे सारे संपर्क खत्म कर लिए। पति को छोड़ने और प्रेमी से धोखा खाने के बाद महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है। धूमनगंज थाने में प्रेमी के खिलाफ दुराचार और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


धूमनगंज के एक मोहल्ले वासी एकी युवती को पांच साल पहले बैरहना निक युवक से प्रेम हो गया था। दोनों ने शादी कर ली। उनके एक बेटा व बेटी भी हुई। करीब तीन साल तक सब ठीक रहा, लेकिन इसी दौरान युवती की आंखें पति के दोस्त से चार हो गईं। दोनों मिलने-जुलने लगे। बात आगे बढ़ी तो दोनों ने साथ रहने की ठान ली। जब बात छिपाना संभव नहीं रह गया तब युवती ने अपने दूसरे संबंध के बारे में बता दिया। पति ने शुरुआत में गुस्सा जाहिर किया, लेकिन आखिरकार तलाक देने को राजी हो गया। तलाक के बाद युवती प्रेमी संग राजापुर मोहल्ले के एक मकान में आकर रहने लगी।
विज्ञापन


बकौल युवती उन दोनों ने मंदिर में विवाह भी कर लिया। छह महीने तक साथ रहे। आरोप लगाया कि इस दौरान उसे दो बार गर्भधारण हुआ, लेकिन प्रेमी ने उसे नष्ट करवा दिया। एक दिन किराए का घर छोड़कर उसका प्रेमी अपनी मां के घर रहने चला गया। जब उसने पूछा तब बात करने के बजाए उसने मारपीट शुरू कर दी। बाद में युवती से संपर्क के सारे रास्ते बंद कर दिए, तब थक हारकर युवती पुलिस के पास पहुंची। उसने कथित प्रेमी के खिलाफ दुराचार करने एवं मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed