{"_id":"6a5dd1909fb2a2f9f9059697","slug":"husband-jumps-into-the-yamuna-after-a-tiff-wife-follows-suit-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रूठकर यमुना में कूदा पति, पीछे-पीछे पत्नी ने भी लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रूठकर यमुना में कूदा पति, पीछे-पीछे पत्नी ने भी लगा दी छलांग
Mon, 20 Jul 2026 01:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:13 PM IST
सार
कैंट थाना क्षेत्र के नेवादा राजापुर में रहने वाले एक पति-पत्नी के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक के बाद एक यमुना में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को बचा लिया गया।
विज्ञापन
दंपती ने यमुना में लगाई छलांग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट थाना क्षेत्र के नेवादा राजापुर में रहने वाले एक पति-पत्नी के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक के बाद एक यमुना में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को बचा लिया गया। घटना रविवार शाम नैनी के नए यमुना पुल पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान आकाश सोनकर उर्फ नन्हा (32) पुत्र पप्पू सोनकर, निवासी नेवादा राजापुर, कैंट के रूप में हुई है। उसकी पत्नी मुस्कान सोनकर (30) का एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे आकाश का पत्नी मुस्कान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान वह घर से निकल गया। पीछे पीछे पत्नी मुस्कान भी निकली और दोनों नए यमुना पुल पहुंचकर एक एक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और बचाव दल को सूचना दी।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आकाश को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कीडगंज पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।