{"_id":"5d61d9768ebc3e93dc47d673","slug":"hunger-strike-continue-over-education-tribunal-prayagraj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा अधिकरण पर अनशन जारी, एसएलपी पर पक्ष रखने प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा अधिकरण पर अनशन जारी, एसएलपी पर पक्ष रखने प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Sun, 25 Aug 2019 06:12 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 25 Aug 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा सेवा अधिकरण प्रयागराज में स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सुप्रीमकोर्ट में दाखिल एसएलपी पर अपना पक्ष रखने के लिए रवाना हो गया है। प्रतिनिधिमंडल इस मामले में सुप्रीमकोर्ट के वकीलों की भी मदद लेगा। अवध बार एसोसिएशन ने अधिकरण के मामले को पांच जजों की पीठ को रेफर करने संबंधी आदेश को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दी है। इस पर 26 अगस्त को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अवध बार की याचिका का विरोध किया जाएगा और अपना पक्ष मजबूती से सुप्रीमकोर्ट के सामने रखा जाएगा। वहीं अधिकरण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को आंदोलन को समर्थन देने के लिए अधिवक्ताओं के अलावा व्यापारी, अध्यापक संगठन, छात्र संघ और अन्य सामाजिक संगठनों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
शनिवार को धरने पर बैठने वालों में पूर्व महासचिव प्रभाशंकर मिश्र, एनसीएलटी बार के अध्यक्ष उदय चंदानी, बार कौंसिल के सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा, तेलियरगंज के पार्षद मुकुंद तिवारी, कपिलदेव यादव, विनादे कुमार, मनीष पांडेय, एके ओझा, राहुल कुमार पांडेय, सुधीर कुमार चंद्रौल, अजय कुमार मिश्र, आशीश कुमार मिश्र, एसपी शुक्ला, सच्चिदानंद यादव, आनंद मिश्र, इरशादउल्ला, असलम अली, संजय कुमार सिंह, शोभानाथ पांडेय, श्रवण पांडेय सहित दर्जनों अधिवक्ता और कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय और अजीत कुमार यादव ने शाम को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
विज्ञापन