फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hundreds of vehicles run behind the car of Atiq sons released from children home

UP : बाल गृह से छूटे अतीक के बेटों की कार के पीछे चलीं सैकड़ों गाड़ियां, रास्ते भर हुई आतिशबाजी, वीडियो वायरल

Wed, 11 Oct 2023 06:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 06:56 AM IST
सार

सोमवार को बाल गृह से एहजम और उसके छोटे भाई को रिहा किया गया। दोनों को उनकी बुआ को सुपुर्द किया गया। कार में बैठकर दोनों पहले अपने पिता की कब्र पर गए। इसके बाद दोनों को पुरामुफ्ती इलाके के हटवा में ले जाया गया।

विज्ञापन
Hundreds of vehicles run behind the car of Atiq sons released from children home
काफिले का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को राजरूपपुर बालगृह से छूटने के बाद हटवा जा रहे अतीक अहमद के बेटे एहजम और अबान की कार के पीछे सैकड़ों गाड़ियां चलीं। बाइक व कार पर सवार सैकड़ों युवक उनकी कार के पीछे चलते रहे। यही नहीं हटवा पहुंचने पर पटाखे भी फोड़े गए। वाहनों का यह काफिला जिधर से निकला, लोग इसे देखकर दंग रह गए। इस संबंध में वायरल हुए वीडियो की पुलिस जांच करा रही है।

विज्ञापन



बालगृह से दोनों के छूटने के पहले ही बड़ी संख्या में युवक जुट गए थे। पुलिस इन्हें हटाती रही। लाठी पटककर कई बार खदेड़ा भी गया। बावजूद इसके, एहजम और अबान के निकलते ही इनकी कार के पीछे बड़ी संख्या में बाइक व कारों पर सवार युवक चल दिए। हालात कुछ ऐसे हुए मानो कोई काफिला चल रहा हो। कार के आगे बढ़ते-बढ़ते पीछे चलने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ती गई।
विज्ञापन



हटवा चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते वाहनों की संख्या सौ के पार हो गई। कुछ युवक घोड़े पर सवार भी दिखाई दिए। जैसे ही दोनों भाइयों की कार हटवा पहुंची, वहां बाइक सवार कुछ युवकों ने खुशी में पटाखे फोड़े और आतिशबाजी की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में अतीक के बेटों की कार के पीछे सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जीप भी चलते दिखाई दी। इस मामले में एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार का कहना है कि मामले का संज्ञान लिया गया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुआ से लिया गया हलफनामा


सफेद रंग की कार में भतीजों को लेकर निकलीं परवीन ने हलफनामा देकर बाल कल्याण समिति को बताया है कि दोनों बच्चे पूरामुफ्ती के हटवा गांव में रह रहे रिश्तेदार अंसार अहमद के मकान में रखे जाएंगे। समिति ने उस मकान का सत्यापन भी कराया है। परवीन ने बच्चों के खानपान और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने की शपथ भी ली है। वह समिति के बुलाने पर उपस्थित होंगी और बच्चों के बारे में पूरी जानकारी भी देंगी।

सेंट जोसेफ कॉलेज में कराया गया दाखिला


सेंट जोसेफ कॉलेज में एहजम का कक्षा 12, जबकि अबान का दाखिला कक्षा 10 में कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए सहायक केसी जार्ज (पूर्व संयुक्त निदेशक, राष्ट्रीय लोक कल्याण व बाल विकास संस्थान) जब राजरूपपुर बालगृह में आए थे, तभी दोनों का दाखिला करा दिया गया था। सहायक ने दोनों से बातचीत के बाद 28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें दोनों ने कहा था कि वह बालगृह में नहीं रहना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed