फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hundreds of passengers were stranded Jat reservation movement

जाट आरक्षण आंदोलन से फंस गए सैकड़ों मुसाफिर

Sun, 21 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

हरियाणा में जाट आंदोलन की वजह से पंजाब, हरियाणा, जम्मू जाने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन रविवार को भी गड़बड़ाया रहा। इन स्थानों की ओर जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इलाहाबाद जंक्शन आने वाली ट्रेनों की बात करें तो रविवार को तूफान एक्सप्रेस, कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस और इलाहाबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस निरस्त हुई। ट्रेनों के निरस्त हो जाने से यात्रियों को मजबूरी में अपने टिकट निरस्त करवाने पड़े।

विज्ञापन

जाट आंदोलन की वजह से पिछले एक सप्ताह से दिल्ली होकर हरियाणा, पंजाब और जम्मू जाने वाली ट्रेनों पर खासा असर पड़ा है। जगह-जगह रेल ट्रैक जाम कर दिए जाने की वजह से दिल्ली के आगे ट्रेनें नहीं जा पा रही है। इस वजह से रेलवे ने संबंधित रूटों पर चलने वाली तमाम ट्रेनें निरस्त कर दी है। रविवार को इलाहाबाद जंक्शन पर 12311 कालका मेल, 18101 मुरी एक्सप्रेस, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 13007 तूफान एक्सप्रेस निरस्त रही। बताया जा रहा है कि सोमवार को 12311/12312 कालका मेल, 18101/18102 मुरी, 13007/13008 तूफान एक्सप्रेस, 14218 तूफान एक्स. निरस्त होने की वजह से इलाहाबाद नहीं पहुंचेंगी। 

विज्ञापन

उधर उत्तर मध्य रेलवे के मुथरा-पलवन सेक्शन पर भी जाट आंदोलन की वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली मैसूर-निजामुद्दीन, विशाखापट्नम-नई दिल्ली, पुरी-हरिद्वार, त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली, मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन गाजियाबाद-टूंडला-आगरा होकर चलाई गई। इसके अलावा जबलपुर-निजामुद्दीन, कन्याकुमारी-निजामुद्दीन, बिलासपुर-अमृतसर और कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को आगरा में ही रोक लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed