फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hundrades workers not got the salary

सैकड़ों को नहीं मिला वेतन

Fri, 17 Apr 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
hundrades workers not got the salary
लॉकडाउन में कंपनियों और दुकानों के बंद होने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों एवं मजदूरों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। सरकार के आदेश के बावजूद कई कंपनियों एवं दुकानदारों ने कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन नहीं दिया है। इससे उनके सामने परिवार पालने की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसी एक दर्जन से अधिक संस्थाओं के खिलाफ तो श्रम विभाग में शिकायत पहुंची हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें बिजली तथा अन्य सरकारी विभाग में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों की अधिक शिकायतें हैं।
विज्ञापन

रोशनबाग के कई दुकानदारों ने अपने कर्मचारियों को मार्च का वेतन नहीं दिया है। कर्मचारी उनसे संपर्क कर रहे हैं लेकिन, दुकानदार टाल देते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे श्रम विभाग या कहीं और शिकायत भी नहीं कर पा रहे। अन्यथा, नौकरी से निकाल दिए जाएंगे। इस तरह की सैकड़ों संस्थाएं एवं दुकानदार हैं, जिन्होंने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी का कहना है कि ऐसे कर्मचारी अपना नाम न बताएं लेकिन संस्था एवं दुकानदार के विवरण उपलब्ध कराएं। उनका नाम एवं मोबाइल नंबर अवश्य उपलब्ध करा दें तो वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, श्रम विभाग में एक दर्जन से अधिक संस्थान के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की शिकायत की है। इनमें 200 से अधिक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। एक बड़ी कंपनी की ओर से बिजली विभाग समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में आउट सोर्सिंग पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है। इसके खिलाफ कई शिकायतें हैं। इस कंपनी ने कई कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों का मार्च महीने के वेतन का भुगतान नहीं किया है। उप श्रमायुक्त का कहना है कि सभी संस्थाओं और दुकानदारों से संपर्क किया जा रहा है। शासन के आदेश के क्रम में सभी के वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed